{"_id":"61c60e583869a82da86ba748","slug":"training-for-sweep-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4487332103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय अशासकीय स्कूलों के 180 प्रधानाचार्यों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय अशासकीय स्कूलों के 180 प्रधानाचार्यों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
स्वीप के तहत आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प्रधानाचार्य। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वीप के तहत मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल ने जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित हैं उन मतदान केंद्रों में मतदान के लिए जरूरी भौतिक संसाधनों जैसे रैंप, पानी, बिजली, शौचालय, विश्राम स्थल और अन्य आवश्यक संसाधनों का अभाव है उन कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में विद्यालय में निर्वाचक साक्षरता क्लब ईएलसी के गठन की प्रक्रिया और साप्ताहिक रूप से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस संबंध में वोटर हेल्पलाइन ऐप, वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, प्रत्येक गांव में ईवीएम और वीवीपेट और हेलो वोटर्स वेव रेडियो के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ एके जुकरिया, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पुष्पराज भट्ट, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.पंकज जोशी, प्रशिक्षक नीरज जोशी, जीवन चंद्र जोशी, डॉ.दीपेंद्र महर, मोहन चंद्र जोशी सहित जिले के 180 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन में घनश्याम ओली एसोसिएशन के चेयरमैन अजय ओली, वंदना पंत और रोहनी खर्कवाल ने सहयोग दिया।