फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Pithauragarh

सात किमी के सफर में लग रहा है एक घंटे का समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Pithauragarh
जाजरदेवल बाजार में शनिवार को जाम लगने से आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर और नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोज लग रहे जाम के कारण लोग परेशान हैं। इसी कारण सात किमी का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाम की समस्या जानने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को पड़ताल की। इसमें पता चला कि पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने संकरी सड़क और लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

यह टीम शनिवार सुबह नौ बजे सल्मोड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। यहां के बाद यातायात व्यवस्था बदहाल होती देखी गई। पेट्रोल पंप के पास सड़क के बदहाल होने के कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। इसके बाद टीम जाजरदेवल बाजार में पहुंची। यहां सड़क के दोनों और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम लगता रहा। वहां लगे जाम में 80 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियां फंस गई। इस कारण करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर कोई पुलिस कर्मी भी नहीं देखा गया। इसके बाद टीम टीम 9:30 बजे पंडा पहुंची। यहां बड़े व्यापारियों के सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लग गया। दोपहिया वाहनों को सड़क के बीच में डालने से जाम लग रहा है। इससे पैदल चल रहे लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह 9:40 बजे जाम खुल पाया। इसके बाद टीम 9:50 बजे बस्ते पहुंची यहां भी सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम लगता, खुलता रहा। सुबह 9:55 बजे टीम रई पुल पहुंची, यहां से फिर जाम का सिलसिला शुरू हो गया। रई पुल के पास टैक्सी स्वामियों के बीच सड़क में गाड़ी रोकने के कारण करीब पांच मिनट तक जाम लगा। इसके बाद टीम सनवाल बैंड पहुंची। यहां पर सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से सड़क पर जाम लगा। इसके बाद टीम करीब 10:10 बजे गंगा निवास पहुंची। यहां भी सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा। टीम 10:13 बजे सिल्थाम पहुंची। वहां यातायात कर्मी तत्परता से कार्य करते दिखे। इस कारण यहां पर लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में भी सही नहीं यातायात व्यवस्था
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में भी यातायात व्यवस्था सही नहीं है। बैंक रोड, नगर पालिका तिराहा, चिमस्यानौला, पांडेगांव, टकाना, केएमओयू स्टेशन के पास रोज लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रोज लग रहे जाम से परेशान लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed