फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders demand compensation

व्यापारियों ने की मुआवजा देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Traders demand compensation
झूलाघाट में व्यापार संघ की बैठक में उपस्थित व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद सीमा पुल बंद होने से सीमांत के झूलाघाट का व्यापार ठप है। पुल खुलवाने और व्यापारियों को राहत राशि देने की मांग को लेकर सीमांत के व्यापारी लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते झूलापुल 114 दिनों से बंद हैं। सीमावर्ती झूलाघाट कस्बे का व्यापार नेपाली ग्राहकों से चलता है। दुकानें बंद होने से लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है। इसी को देखते हुए व्यापार मंडल ने बैठक कर अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खुलवाने की मांग को लेकर डीएम को मिलने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहां अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव हरीबल्लव भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल, संरक्षक खीमानंद भट्ट, मोहम्मद अयूब, दीपक पुजारा, रघुवर गड़कोटी, दिनेश भट्ट, डब्बू गड़कोटी, घनश्याम गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की मांग
झूलाघाट। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल ने डीएम को पत्र लिखा हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन के बाद सीमा पुल बंद होने से झूलाघाट, जौलजीबी, धारचूला और द्यौड़ा के व्यापारियों, चालकों और टैक्सी मालिकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सभी को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने के लिए डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed