{"_id":"6671c8e4a071b9df81035d49","slug":"traders-angry-over-power-cuts-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114514-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बिजली कटौती से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बिजली कटौती से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
थल स्थित विद्युत उपकेंद्र में अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। व्यापारियों के लिए भी बिजली की आंख मिचौली परेशानी का सबब बनी हुई है। तीन दिन की बिजली कटौती से गुस्साए व्यापारी विद्युत विभाग के उपकेंद्र गोचर पहुंचे।
व्यापारियों ने अवर अभियंता नवल सिंह निखुर्पा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 16 जून से लगातार दिन-रात हो रही बिजली कटौती से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में अंधेरे में रात गुजारने को विवश होना पड़ रहा है। कहा कि दुकानों में रखी आइसक्रीम के पिघल जाने से क्षेत्र के व्यापारियों को करीब 25 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अवर अभियंता ने शीघ्र आपूर्ति में सुधार होने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में गंगा सिंह मेहता, भुवन चंद्र भट्ट, हरि शंकर भट्ट, बृजेश सत्याल, भास्कर भट्ट, बलवंत सिंह धामी आदि शामिल रहे। संवाद