फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   trader fake certificate investigation revealed

Pithoragarh News: तीन हजार रुपये देकर बनाया फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Sat, 13 May 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
trader fake certificate investigation revealed
पिथौरागढ़। शिकारपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश निवासी निवासी व्यापारी साजिद ने तीन हजार रुपये देकर अपना फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बना दिया। एसडीएम ने व्यापारी और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए पुलिस-प्रशासन ने नौ मई को अभियान चलाया। जांच के दौरान शास्त्री बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाला साजिद हाल निवासी सिनेमा लाइन ने टीम को अपना जन्म प्रमाणपत्र दिखाया जिसमें उसका जन्म 1 फरवरी 1994 को भाटकोट में होना दर्शाया गया है और वह प्रमाण पत्र एक फरवरी 2004 को ग्राम पंचायत अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर से जारी हुआ है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह वर्ष 2014 में पिथौरागढ़ आया जिसके बाद उसने व्यापार शुरू किया। वह पूर्व में टकाना गुप्ता तिराहे के पास एक मकान में किराए पर रहता था। वर्तमान में वह सिनेमा लाइन में त्रिभुवन जोशी के मकान में पत्नी के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई गैस सिलिंडर के लिए बनवाया था जन्म प्रमाणपत्र
पिथौरागढ़। साजिद ने बताया कि उसने एक दो साल पहले रसोई गैस सिलिंडर के लिए 3000 हजार रुपये देकर फर्जी जन्म प्रमाण बनाया। कहा कि गांधी चौक पर सब्जी की दुकान वाला एक व्यापारी उसका परिचित था। उसने पिथौरागढ़ के विमल नाम के लड़के को मेरे पास भेजा। वह दो-तीन बार उसकी दुकान में आया। उसके साथ एक और लड़का था जिसने उससे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 3000 रुपये मांगे। 3000 रुपये देने पर उसने जन्म प्रमाण पत्र बना दिया। जब उसने प्रमाणपत्र के वैध होने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि प्रमाण पत्र में कोई दिक्कत नहीं है वह ठीक है। संवाद

सत्यापन अभियान के दौरान एक व्यापारी के फर्जी तरीके से पिथौरागढ़ का जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस को व्यापारी और फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है। -अनुराग आर्या, एसडीएम सदर।


फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रकाश पांडे, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed