{"_id":"66830a001094ad3db205b7c4","slug":"tractor-falls-on-roof-of-house-two-girls-injured-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114993-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मकान की छत पर गिरा पत्थरों से लदा ट्रैक्टर, दो लड़कियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मकान की छत पर गिरा पत्थरों से लदा ट्रैक्टर, दो लड़कियां घायल
Tue, 02 Jul 2024 01:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:16 PM IST
सार
नेपाल के बैतड़ी जिले के कुचगाड़ सड़क के तल्खेत गांव के एक मकान की छत पर ट्रैक्टर गिर गया। हादसे में दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
बैतड़ी के तलखेत गांव में मकान की छत पर गिरा ट्रैक्टर।
विस्तार
नेपाल के बैतड़ी जिले के कुचगाड़ सड़क के तल्खेत गांव के एक मकान की छत पर ट्रैक्टर गिर गया। हादसे में दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर गिरने से करन चंद और वीर बहादुर चंद की सात साल की बेटियां निकिता, पूर्णिमा घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें डडेलधूरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडेय ने बताया कि पत्थर ले जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिर गया। बताया कि बालिकाओं के उपचार की हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन