फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh: Track marked for snow leopard counting

पिथौरागढ़: हिम तेंदुए की गणना के लिए ट्रैक चिह्नित, 12 हजार फीट की ऊंचाई तक सर्वे पूरा

Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh: Track marked for snow leopard counting
snow leopard - फोटो : फाइल फोटो

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी, अस्कोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिम तेंदुए का सर्वे वर्ष 2021 में किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने प्रारंभिक चरण में ट्रैक चिन्हित करने का काम पूरा कर लिया है। भारतीय वन जीव संस्थान की टीम हिम तेंदुओं की गणना का काम करेगी। 

विज्ञापन


धारचूला, मुनस्यारी और अस्कोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले हिम तेंदुए की गणना भारतीय वन जीव संस्थान अप्रैल-मई 2021 में करेगा। वन विभाग ने प्रारंभिक चरण में हिम तेंदुए की गणना से पूर्व साइन सर्वे पूरा कर लिया है। विभाग ने 3200 से 12 हजार फीट तक ट्रैक सर्वे किया। हिम तेंदुए की गणना के लिए पांच से आठ किमी की रेंज में ट्रैक बनाए हैं। इन स्थानों में हिम तेंदुओं के चिन्ह मिले हैं। इसके अलावा चिह्नित ट्रैकों में हिम तेंदुए के पसंदीदा शिकार भरल और ब्लू शीप की लीद भी मिली है।  
विज्ञापन


क्या है साइन सर्वे 
क्षेत्र में हिम तेंदुए के पग चिन्हों की गहनता से जांच की जाती है। इन स्थानों पर ट्रैक बनाया जाता है। इसके बाद इन ट्रैकों में कैमरे लगाए जाते हैं। हिम तेंदुओं की गणना के लिए अप्रैल और मई के बाद ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 देशों में पाया जाता है हिम तेंदुआ
 हिम तेंदुआ अफगानिस्तान, भूटान, चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, पाकिस्तान, रूस,  तजाकिस्तान,  उज्बेकिस्तान में पाए जाते हैं। 

गणना को आठ जगह बनाए हैं सर्वे ट्रैक

वन विभाग की टीम ने आठ स्थानों पर ट्रैक का सर्वे किया, जिसमें हिम तेंदुए के निशान पाए गए। टीम ने मुनस्यारी में तीन, धारचूला में तीन और अस्कोट रेंज में दो सर्वे ट्रैक बनाए हैं। चिन्हों को संकलित कर जीपीस पर लेकर सर्वे किया गया है। वन विभाग की आठ टीमों में शामिल 50 कर्मियों ने 20 किमी से अधिक क्षेत्र में सर्वे किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में टेंट में रहकर 15 दिन में सर्वे के काम को पूरा किया। 

भारतीय वन्य जीव संस्थान 2021 में हिम तेंदुओं की गणना का काम करेगा। वन विभाग ने प्रारंभिक चरण का साइन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। धारचूला, मुनस्यारी और अस्कोट में ट्रैक चिह्नित किए गए हैं। जहां पर हिम तेंदुए के होने के निशान मिले हैं।
 - नवीन चंद्र पंत, एसडीओ, वन विभाग पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed