{"_id":"63275e3850901f19c8398e31","slug":"tourists-will-be-able-to-sail-from-navratri-in-badalu-lake-pithoragarh-news-hld476142396","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ालू झील में पर्यटक नवरात्रि से कर सकेंगे नौकायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ालू झील में पर्यटक नवरात्रि से कर सकेंगे नौकायन
विज्ञापन
मूनाकोट की बड़ालू झील में नौकायन करते बच्चे। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बड़ालू के पास पर्यटकों को नौकायन की सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। गांव के संजय किशोर चंद और तीन अन्य लोगों ने झील में नौकायन के लिए दो नावें खरीदी हैं। नवरात्रि से झील में पर्यटक नौकायन का आनंद ले सकेंगे।
सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व बड़ालू बाजार से पहले 50 मीटर लंबी झील तैयार हो चुकी है। झील को बनाने में बीएडीपी से 14 लाख, मनरेगा से आठ लाख और हट बनाने में 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। झील का निर्माण विकासखंड मूनाकोट और बड़ालू पंचायत ने संयुक्त रूप से किया। इस समय झील की देखरेख का काम ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी कर रहे हैं।
लंबे समय से वीरान पड़ी झील में कुछ दिन पहले एसडीआरएफ के जवानों ने नौकायन का अभ्यास भी किया था। अब इस झील पर पंचायत की देखरेख में नौकायन शुरू होने जा रही है। गांव के युवाओं ने दो लाख रुपये से दो पैडल बोट, लाइफ जैकेट और अन्य सामान खरीदा है। झील में एक सप्ताह से नौकायन का परीक्षण चल रहा है। प्रधान ने बताया कि बड़ालू झील में नवरात्रि से विधिवत रूप से नौकायन शुरू की जाएगी। इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं जिले के लोगों को नया पर्यटन स्थल भी मिलेगा। इसके अलावा बड़ालू और नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के व्यापार में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
युवाओं की पहल की डीएम ने भी की सराहना
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत और युवाओं की बड़ालू झील में नौकायन शुरू करने की पहल की डीएम डॉ. आशीष चौहान ने भी सराहना की है। उन्होंने पर्यटन विभाग को भी पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक पहल करने को कहा है। संवाद
सौ रुपये में 20 मिनट कर पाएंगे नौकायन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। नौकायन के लिए बोट में दो वयस्क और आठ साल से अधिक उम्र का एक बच्चा बैठ सकता है। सौ रुपये में दो लोगों को 20 मिनट नौकायन कराया जा रहा है। बच्चों के बैठने पर 50 रुपया अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। संवाद