{"_id":"6558a1abba3497d4d902ddd7","slug":"tourists-did-river-rafting-in-kali-nadi-in-pithoragarh-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kali Nadi: पर्यटकों ने \"काली नदी\" में की रिवर राफ्टिंग, USA के पर्यटक भी शामिल, पंचेश्वर के लिए रवाना हुआ दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kali Nadi: पर्यटकों ने "काली नदी" में की रिवर राफ्टिंग, USA के पर्यटक भी शामिल, पंचेश्वर के लिए रवाना हुआ दल
Sat, 18 Nov 2023 05:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 Nov 2023 05:07 PM IST
सार
रानीखेत के नंदा देवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल की ओर से आयोजित राफ्टिंग दल में अवनेश सिंह थापा और टीम लीडर नोल्स के नेतृत्व में यहां पहुंचा। चार राफ्ट से 13 राफ्टर गोरी नदी से काली नदी की ओर प्रस्थान करते हुए बूम की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ की काली नदी में पर्यटकों के दल ने राफ्टिंग का आनंद उठाया। शुक्रवार को झूलाघाट पहुंचने के बाद पर्यटकों का दल पंचेश्वर के लिए रवाना हुआ। राफ्टिंग दल में यूएसए के पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नंदा देवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल रानीखेत की ओर से आयोजित राफ्टिंग दल में अवनेश सिंह थापा और टीम लीडर नोल्स के नेतृत्व में यहां पहुंचा। चार राफ्ट से 13 राफ्टर गोरी नदी से काली नदी की ओर प्रस्थान करते हुए बूम की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
काली नदी में राफ्टिंग दल चकद्वारी होते झूलाघाट पहुंचा। दल 22 अक्तूबर को बूम पहुंचेगा। दल रात्रि विश्राम संभावित स्थल हल्दू पंचेश्वर में करेगा।