फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protests over attack on Kichha MLA

Pithoragarh News: किच्छा विधायक पर हमले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress protests over attack on Kichha MLA
चंपावत। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई मारपीट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन पर जोरदार नारेबाजी की और घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट की जा रही है। फर्त्याल ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक को थप्पड़ मारा। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। पार्टी ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में निर्मला गहतोड़ी, अशोक वर्मा, भुप्पी महर, तुषार वर्मा, दिग्विजय कार्की, अशोक वर्मा, उमेश शर्मा, नानू बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed