{"_id":"d871f1532bc4bc78de13775ec2d43c2e","slug":"tourism-in-the-city-munsyari-ban-on-polythene-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पॉलिथीन पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पॉलिथीन पर प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने मुनस्यारी में पॉलिथीन की थैलियों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यदि किसी ने पॉलीथिन की थैलियों का प्रयोग किया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन पॉलिथीन पर रोक के लिए छापामारी भी करेगा। पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटक यदि थर्माकोल का प्रयोग करेंगे तो उन पर भी सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम वैभव गुप्ता ने शुक्रवार को यहां व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। तय हुआ कि नगर का जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग निस्तारित होगा। पूरे बाजार में कूड़ेदान रखे जाएंगे और पॉलिथीन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी। मांस विक्रेताओं की दुकानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर के लोगों ने इसमें पूरा सहयोग देने और प्रशासन से समय समय पर चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। शुक्रवार को लिए गए फैसलों के असर और समीक्षा के लिए अगली बैठक 20 फरवरी को होगी। बैठक में देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंवार, गायत्री देवी, नाथू राम, किशन बृजवाल आदि थे।
विज्ञापन