फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourism in Chandak

पिथौरागढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा चंडाक का वाटर पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tourism in Chandak
निर्माणाधीन वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल में तैराकी का लुत्फ उठाते पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत सह? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोरघाटी के शीर्ष में स्थित चंडाक में बन रहा वाटर पार्क भविष्य में पिथौरागढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा। 50 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े इस वाटर पार्क में बन रहे स्वीमिंग पूल में भविष्य में न केवल बच्चों को तैराकी सीखने की सुविधा मिलेगी बल्कि ओपन जिम और योग केंद्र में स्थानीय लोग और सैलानी योग भी सीख सकेंगे। यह वाटर पार्क 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का चंडाक शहर से सटा प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसको देखते हुए नगरपालिका मैग्नेसाइट फैक्ट्री के ठीक नीचे वाटर पार्क बना रही है। लगभग एक करोड़ की लागत से बन रहे इस वाटर पार्क में 50 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़ाई वाला स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

पालिका वॉटर पार्क में ओपन जिम के साथ ही योग केंद्र भी स्थापित करेगी। वाटर पार्क के चारों ओर पर्वतीय संस्कृति वाले चित्र उकेरे जाएंगे। वाटर पार्क से 100 मीटर ऊपर पैदल मार्ग में जसुली जताल की बनाई धर्मशाला का भी पालिका सौंदर्यीकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं तैराकी सीख सकेंगे लोग
वाटर पार्क बनने से शहर के बच्चों को तैराकी सीखने के लिए स्वीमिंग पूल मिल जाएगा। अभी तक शहर में तैराकी की कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, अर्द्धसेना में जाने वाले युवाओं को बाद में तैराकी सीखनी पड़ती है। इधर स्वीमिंग पूल में ट्रायल के तौर पर पानी भरने के बाद पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सहित तमाम लोगों ने तैराकी की।

पर्यटन को ध्यान में रख वॉटर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को जिम और योग केंद्र की सुविधा मिलेगी। लोगों को यहां संस्कृति की झलक भी पर मिल सकेगी। - राजेंद्र सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed