फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today it will rain in some parts of the district

आज जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होगी

Sat, 31 Dec 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
Today it will rain in some parts of the district
शनिवार की सुबह हल्के बादलों की मौजूदगी में निखरा पंचाचूली का सौंदर्य - फोटो : महेंद्र जंगपांगी

जिले में शनिवार को आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विभाग ने रविवार को कुछ हिस्सों पर मध्यम स्तर की बारिश होने और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है। नए साल के स्वागत में मौसम बदलने की उम्मीद है। जिला मुख्यालय में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की तुलना में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार नववर्ष पर एक हल्का सिस्टम सक्रिय होने से यह बदलाव आने वाला है। 25 दिसंबर को जिले के ऊंचाई वाले इलाकों पर हुए हिमपात और कुछ इलाकों पर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दो जनवरी को भी मौसम में नमी के कारण बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


उधर, मुनस्यारी में शनिवार सुबह से ही घने बादल छाए रहे। उच्च हिमालय की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त बना है। धारचूला में शनिवार को भी घने कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण सुबह के तापमान में खासी गिरावट आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात शुरू
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। शनिवार शाम छह बजे से पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। शाम के समय यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए मुनस्यारी आ रहे पर्यटकों को गिनी बैंड के पास सड़क खराब होने से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि इस स्थान पर खराब सड़क पर एक वाहन फंस गया था। बाद में वाहन को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed