फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   To increase income, the Municipal Corporation will open petrol pumps and hotels on its land.

Pithoragarh News: आय बढ़ाने के लिए नगर निगम अपनी जमीन पर खोलेगा पेट्रोल पंप और होटल

Thu, 04 Jun 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
To increase income, the Municipal Corporation will open petrol pumps and hotels on its land.
पिथौरागढ़ नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक में शामिल पार्षद और अन्य अ​धिकारी। स्रोत:नगर
पिथौरागढ़। नगर निगम आय बढ़ाने के लिए अब अपनी जमीन पर पेट्रोल पंप खोलेगा और होटल भी बनाएगा। इसके साथ ही देहरादून की तर्ज पर पार्षदों को मानदेय देने के लिए भी कदम बढ़ाया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को शासन के पास भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में और भी कई प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में महापौर कल्पना देवलाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। महापौर ने कहा कि होटल खुलने से अपनी जमीन का उपयोग होने के साथ नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सड़क से लगी नगर निगम की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने का भी प्रस्ताव तैयार होगा। बोर्ड बैठक में हर वार्ड में सीसीटीवी लगाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय का अनुमानित बजट 113.14 करोड़ जबकि 99.47 करोड़ अनुमानित व्यय का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पार्षदों ने कहा कि बंदर और लावारिस कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनसे निजात दिलाने के लिए नगर निगम को उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने लावारिस कुत्तों के बधियाकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बधियाकरण के बाद भी कुत्तों की आबादी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना बाजार के पार्षद सुशील खत्री ने नगर में लंबे समय से खराब हाईमास्ट लाइट को ठीक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाईमास्ट की रोशनी से नगर की गलियां रोशन होंगी और अराजक तत्वों पर भी लगाम लगेगी। इस दौरान सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों से शुल्क वसूलने, ऑनलाइन तरीके से भवन कर सहित अन्य शुल्क लेने, दुकानों का किराया बढ़ाने, पार्षदों को मानदेय देने, रास्तों, नालियों की सफाई, ओपन जिम की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में नगर निगम ने होटल कारोबारियों से प्रति कमरा 500 रुपये व्यावसायिक शुल्क वसूलने का भी निर्णय लिया। पार्षदों ने इस पर अपनी सहमति जताई। बैठक में कई पार्षद शामिल रहे। बैठक का संचालन नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed