{"_id":"67f0163d89f845c81d0e401c","slug":"ticket-window-is-not-working-due-to-network-issue-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-126143-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक हफ्ते से नेटवर्क बाधित होने से रेलवे टिकट की बुकिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक हफ्ते से नेटवर्क बाधित होने से रेलवे टिकट की बुकिंग बंद
Fri, 04 Apr 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में डाक विभाग की ओर से संचालित रेलवे आरक्षण केंद्र में एक हफ्ते से नेटवर्क खराबी के कारण रेलवे टिकट बुकिंग नहीं हो पा रही है। रेलवे आरक्षण केंद्र में रोजाना करीब 80 से 100 लोग टिकट बुक कराने आते हैं। टिकट बुकिंग न होने से परेशान लोग रोजाना रेलवे केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग नहीं कर पाने के कारण लोगों को हल्द्वानी, टनकपुर से तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोग सामान्य श्रेणी का टिकट लेने को मजबूर हैं।
अधिकतर लोग साइबर कैफे से टिकट बुक करा रहे हैं। इससे लोगों को टिकट काफी महंगी पड़ रहा है। डाक अधीक्षक हरीश उपाध्याय ने बताया कि डाक विभाग की ओर से मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर, बरेली को फोन कॉल के माध्यम से नेटवर्क खराबी की सूचना दी गई लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
इस कारण जिले में एक सप्ताह से लोगों को रेलवे में टिकट बुक कराने में काफी परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से रेलवे प्रबंधक से नेटवर्क परेशानी को दूर करने की मांग की गई है, ताकि जिले के रेलवे आरक्षण केंद्र में रेलवे में रजिस्ट्रेशन हो सके। संवाद