फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thurkot Lake will quench your thirst with boating

Pithoragarh News: थरकोट झील नौकायन के साथ बुझाएगी प्यास

Mon, 06 Nov 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Thurkot Lake will quench your thirst with boating
पिथौरागढ़। नगर से 10 किमी दूर बनाई गई थरकोट झील नगर के लोगों की प्यास बुझाने और नौकायन के लिए तैयार हो गई है। जल निगम झील क्षेत्र में कुएं का निर्माण कार्य पूरा कर चुका है। बचा हुआ कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द यहां नौकायन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 32 करोड़ रुपये की लागत से 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी कृत्रिम थरकोट झील का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सिंचाई विभाग को वर्ष 2021 तक झील का निर्माण कार्य पूरा करना था। विभाग ने इसका निर्माण कार्य वर्ष 2023 में पूरा किया।
विज्ञापन

जल निगम पिथौरागढ़ नगर की प्यास बुझाने के लिए चार एमएलडी पेयजल योजना का निर्माण कार्य भी तेजी से कर रहा है। झील क्षेत्र में दो एमएलडी के कुएं का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। झील क्षेत्र में सुरक्षा कार्य पूरा होने के बाद जिला प्रशासन यहां नौकायन को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द बोटिंग साइट आदि को चयनित किया जाएगा। झील से बोटिंग शुरू होने के बाद रोजगार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पर्यटन को लगेंगे पंख
पिथौरागढ़। थरकोट में झील निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। थरकोट झील नेशनल हाईवे के किनारे बनाई गई है। यहां यात्री और पर्यटक नौकायन का आनंद ले सकते हैं। झील के एक छोर पर पर्यटकों के परिवार सहित टहलने के लिए पाथवे का निर्माण भी किया गया है। झील क्षेत्र के चारों ओर सोलर लाइट लगाई गई हैं। संवाद
कोट-
थरकोट झील से जल्द नौकायन शुरू हो जाएगा। नौकायन शुरू होने के बाद यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। - वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed