फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three Ways to Emergency

आपात स्थिति के लिए तीन वैली की व्यवस्था

Sat, 24 Jun 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 24 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three Ways to Emergency
थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले का वैली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग ने मानसून सीजन में ज्यादा बारिश के समय पुलों के बहने की स्थिति में तत्काल नया पुल स्थापित करने के लिए तीन वैली ब्रिज रिजर्व में रख दिए हैं। एक वैली ब्रिज थल मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया नाले में तीन वर्ष पहले स्थापित किया जा चुका है। लोनिवि ने तीनों नए वैली ब्रिज मुनस्यारी में रख दिए हैं। मुनस्यारी क्षेत्र में पुलों के बहने की आशंका अधिक रहती है।

विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि वैली ब्रिज को स्थापित करने में बहुत कम समय लगता है। ऐसे में कहीं पर भी यातायात ज्यादा समय तक प्रभावित नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि 30 मीटर के दो वैली ब्रिज और 24 मीटर का एक वैली ब्रिज मुनस्यारी पहुंचा दिया गया है। लोनिवि थल-मुनस्यारी सड़क की देखरेख करती है। इस सड़क पर पर्यटकों और आम लोगों का दबाव बहुत अधिक रहता है। इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हरड़िया में वैली ब्रिज लगाने के बाद यातायात बाधित नहीं हो रहा है। वैली ब्रिज लगाने से पहले हरड़िया नाले में अक्सर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती थी। हरड़िया नाले से निकलने वाले मलबे से पुल की रक्षा के लिए लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल वैली ब्रिज को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


अस्थायी पैदल पुल हर साल बहते हैं
मल्ला जोहार को जोड़ने वाले पैदल रास्ते पर नालों में बने अस्थायी पुल अक्सर बहते रहते हैं। इस कारण हर साल पैदल आवाजाही बाधित हो जाती है। इन पुलों को दोबारा बनाने का काम अक्तूबर में नालों का प्रवाह कम होने के बाद ही किया जाता है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि लोगों का आवागमन प्रभावित न हो इसका पूरा ध्यान दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed