फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three houses in danger due to two fit wide cracks in the ground in Melpata

मेलपाटा में जमीन पर पड़ी दो फीट चौड़ी दरार, खतरे की जद में आए तीन मकान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Three houses in danger due to two fit wide cracks in the ground in Melpata
गुरना मेलपाटा जमीन में पड़ी दरार - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। मेलपाटा (गुरना) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में तीन मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग की तोली-गुरना सड़क की सुरक्षा को लेकर लगाई गई सुरक्षा दीवार के साथ ही लगभग 4 नाली खेत का पूरा इलाका किसी भी समय भारी भू स्खलन की जद में आ सकता है। इसमें 80 मीटर लंबी, दो फीट चौड़ी दरार पड़ गई है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मेलपाटा गुरना में 4 नाली जमीन खतरे की जद में आ गई है। ये जमीन कभी भी भरभराकर गिर सकती है। खतरे की जद में आए भवन स्वामियों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की है। जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने फोन से एसडीएम सदर को सूचना देकर लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम भेजने की मांग की। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि मेलपाटा गुरना में राजस्व की टीम को भेज दिया गया है। खतरें की जद में आए मकानों को शिफ्ट किया जाएगा। भाजपा नेता भूपेश पंत ने भी कहा है कि जान माल के खतरे को देखते हुए प्रशासन तत्काल एतिहातन कदम उठाने चाहिए, जिससे इन मकानों के साथ ही सड़क को भी बचाया जा सके।
विज्ञापन
---::::-- पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश ::: पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में देर रात ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर रोज हो रही बारिश के कारण खेतों में बची फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व वरिष्ठ नेता कांग्रेस मथुरा दत्त जोशी ने सरकार से नुकसान का आंकलन कर प्रदेश के किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ---------- पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण ::: पिथौरागढ़- 31.00 एमएम, बेरीनाग- 16.40 एमएम, गंगोलीहाट- 11.50 एमएम, धारचूला- 7.00 एमएम, डीडीहाट- 5.50 एमएम, मुनस्यारी -4.00 एमएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed