फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three houses damaged by landslides and falling trees; narrow escape for occupants

Pithoragarh News: भूस्खलन और पेड़ गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची जानें

Sat, 26 Sep 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three houses damaged by landslides and falling trees; narrow escape for occupants
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड के उपराड़ा और बेड़ीनाग के गढ़स्यारी गांव के तीन परिवारों पर बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से उपराड़ा में एक आवासीय मकान तो गढ़स्यारी में दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग से मकानों में रहने वाले लोगों की जान बच गई। प्रशासन ने माना है कि अब इस घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उपराड़ा में शनिवार दोपहर को भारी बारिश के बाद दीपा देवी के मकान के पीछे भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से निकले मलबे और पत्थरों से मकान की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मलबा भीतर घुसने से वहां रखा राशन, कपड़े सहित अन्य सामग्री बर्बाद हो गई। संयोग से घटना के समय दीपा देवी और उसके पारिवारिक सदस्य भीतर मौजूद नहीं थे इससे बड़ी घटना होने से बच गई। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। टीम ने माना कि अब इस मकान में रहना किसी खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में टीम ने प्रभावित परिवार को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही प्रभावित को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गढ़स्यारी में मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचीं नौ जानें

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत चचरेत में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया। तेज बारिश के चलते दीपक सिंह और शेर सिंह के मकानों पर पीछे खड़ा एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना में टिन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान परिवार के 9 सदस्य घर के अंदर ही मौजूद थे। पेड़ के छत पर ही लटकने से भीतर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि टूटी छत से बारिश का पानी भीतर घुसने से राशन, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान बर्बाद हो गया। सूचना पर राजस्व टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने मकान के ऊपर गिरे पेड़ को हटाया और प्रभावित परिवार को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट कर उन्हें राहत सामग्री दी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जगदीश परिहार, राजस्व उप निरीक्षक राहुल खाती, संजय खड़ायत, पीआरडी जवान महेंद्र भंडारी, बसंत कुमार मौजूद रहे। वहीं एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed