फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Those tracking the craze over Maharashtra

महाराष्ट्र वालों में ट्रैकिंग का क्रेज अधिक

Tue, 10 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Tue, 10 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
Those tracking the craze over Maharashtra
ट्रैक ऑफ द ईयर - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक ऑफ द ईयर खलियाटॉप के प्रति महाराष्ट्र के लोगों में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रवाना हुए पांचवें बैच में महाराष्ट्र के 26 लोग शामिल हुए। इससे पहले भी हर बैच में महाराष्ट्र के लोगों की संख्या ठीक-ठाक रही। आने वाले बैचों में भी महाराष्ट्र के लोगों की ज्यादा संख्या है। प्रथम ट्रैकिंग बैच ने अपना अभियान पूरा कर लिया है। पहले बैच ने करीब 35 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। हालांकि इस दौरान खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रकृति के करीब जाकर नए अनुभवों को समेटने का मौका इस दौरान मिल गया।

विज्ञापन


यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधिष्टर शर्मा ने बताया कि पांचवें बैच में कुल 29 लोग हैं। इनमें महाराष्ट्र के 26 लोग शामिल हैं। इनके साथ दो लोग दिल्ली के और एक मध्यप्रदेश के हैं। इस दल में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित इस ट्रैकिंग अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी उत्सुकता है। हर टीम में विभिन्न संस्थानों के स्कॉलर, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग और ट्रैकर शामिल हैं। वह ट्रैकिंग के साथ साथ यहां की जैव विविधता का अध्ययन भी कर रहे हैं। इस माह के अंत तक 700 लोग यहां ट्रैकिंग के लिए पहुंचेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि अभियान से पर्यटन व्यवसाय को नए आयाम मिलेंगे। 
विज्ञापन


सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान
हिमालयन कृषि एवं ग्रामीण विकास स्वायत्त सहकारी संघ ने इस क्षेत्र के तीन ट्रैकिंग रूटों में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती कर दी है। यह लोग बेटुलीधार से भुजानी बुग्याल, खलियाटॉप, मर्तोलीथौड़, बोगड्यार, मैसरकुंड, सरमोली बैंड, पातलथौड़, बलाती फार्म, सैनरगाड़ तक सफाई अभियान चलाएंगे। संगठन के मुख्य कार्यपालक लक्ष्मण सिंह बृजवाल ने बताया कि टीम में विनय कुमार, जितेंद्र राणा, खुशाल सिंह मेहता, हरीश राणा, प्रेमा गोस्वामी, पार्वती देवी को शामिल किया गया है। इनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed