{"_id":"68238d184c349ba53a05b88e","slug":"this-time-also-government-schools-lagged-behind-in-giving-excellent-results-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127784-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इस बार भी उत्कृष्ट परिणाम देने में पिछड़े सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इस बार भी उत्कृष्ट परिणाम देने में पिछड़े सरकारी स्कूल
Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस बार भी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में सरकारी विद्यालय अपने नाम के अनुरूप उत्कृष्ट परीक्षाफल देने में पिछड़ गए। जिले में सीबीएसई के तहत संचालित 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में इंटर में परीक्षाफल 72.10 तो हाईस्कूल में परीक्षाफल सिर्फ 63.47 फीसदी रहा। परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट न आने से पूरे शिक्षा विभाग को सोचने पर मजबूर किया है।
सीमांत जिले में 16 सरकारी विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देते हुए इनमें बेहतर शिक्षा के दावे कर सीबीएसई के तहत संचालित किया गया है। बाकायदा इनमें अलग से शिक्षकों की तैनाती की गई है। इस बार इन विद्यालयों में पढ़ने वाले 778 विद्यार्थियों ने इंटर और 616 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दी। सिर्फ 561 विद्यार्थी इंटर की परीक्षा में सफल रहे और परीक्षाफल 72.10 प्रतिशत रहा।
वहीं हाईस्कूल में 391 विद्यार्थी पास हुए और परीक्षाफल 63.47 प्रतिशत रहा। वहीं निजी विद्यालयों में परीक्षाफल 90 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि इसकी असल स्थिति बुधवार यानि आज सामने आएगी। आंकड़ों से साफ है कि सरकारी शिक्षा अब भी निजी स्कूलों के मुकाबले पीछे है और सरकारी स्कूल अपने नाम के अनुरूप उत्कृष्ट परीक्षाफल देने में नाकाम साबित हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
इंटर में सिर्फ दो विद्यालयों में शत प्रतिशत रहा परीक्षाफल
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दो सरकारी विद्यालयों ने इंटर में शत प्रतिशत परीक्षाफल देकर अन्य विद्यालयों को आईना दिखाया है। जीआईसी जौरासी और जीआईसी बड़ाबे में शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। वहीं इंटर में जीआईसी झूलाघाट, मुनस्यारी, हाईस्कूल में जीआईसी झूलाघाट, नारायणनगर, धारचूला और डीडीहाट में परीक्षाफल 90 फीसदी से अधिक रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
छह हाईस्कूल नहीं छू सके परीक्षाफल का 50 प्रतिशत आंकड़ा
पिथौरागढ़। जिले के छह सरकारी स्कूल हाईस्कूल में 50 प्रतिशत परीक्षाफल भी नहीं दे सके। हाईस्कूल में जीआईसी जौरासी का परीक्षाफल 46, देवलथल का 46.29, गंगोलीहाट का 43.83, बलुवाकोट का 30, गणाई गंगोली का 38.23, गोरंगचौड़ का परीक्षाफल 34.37 प्रतिशत रहा है।