{"_id":"df0c71d4556bfae6100da3997801d581","slug":"this-evening-will-close-again-julapul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम फिर बंद हो जाएगा झूलापुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम फिर बंद हो जाएगा झूलापुल
ब्यूरो /अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 27 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलजीबी में महाकाली पर बने झूलापुल से बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने आवाजाही की। झूलापुल शुक्रवार शाम सात बजे अस्थायी रूप से कुछ दिन के लिए बंद हो जाएगा। जौलजीबी मेले की गतिविधियां अभी जारी रहने के कारण प्रशासन के अनुरोध पर नेपाल सरकार ने 27 नवंबर की शाम तक पुल खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पुल को नेपाल सरकार ने बुधवार यानि 25 नवंबर को बंद कर दिया था। बाद में डीएम के हस्तक्षेप के बाद अपरान्ह तीन बजे यह पुल खुल पाया था। रोज शाम को सात बजे पुल बंद कर दिया जाता है और अगले दिन सुबह छह बजे खुलता है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता लीला बनग्याल ने जिलाधिकारी को फैक्स के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि नेपाल से स्कूल पढ़ने के लिए सैकड़ों बच्चे जौलजीबी आते हैं। पुल बंद होने से बच्चे विद्यालय नहीं आ पाएंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में व्यवधान होगा।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने 28 नवंबर से पुल में आवाजाही लगातार संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद, ग्राम प्रधान कमला चंद के साथ ही तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।
इधर, नेपाल सरकार ने नए बने इस पुल की तकनीकी सेल से जांच कराने और हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कुछ समय तक पुल से आवागमन बंद करने का फैसला लिया है। यदि इसमें ज्यादा विलंब होता है तो सीमा क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें होगी।