{"_id":"6972537c121a66937e065047","slug":"there-is-no-specialist-doctor-in-the-chc-ambulance-was-provided-to-take-the-patients-to-higher-centers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-137385-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं, मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए मिली एंबुलेंस
Thu, 22 Jan 2026 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होने से मरीज परेशान हैं। यह समस्या व्यवस्थाजन्य है। चार पदों के सापेक्ष यहां तैनात एकमात्र विशेषज्ञ का भी तबादला हो गया है। इसी बीच मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए सीएचसी को एंबुलेंस मिली है जिसे विभाग की ओर से उपब्धि बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सीएचसी में विशेषज्ञों की तैनाती होनी चाहिए ताकि स्थानीय स्तर पर ही हर रोग का इलाज मिल सके। हायर सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस मिलना उपलब्धि कैसे हो सकता है।
अलग राज्य बनने के बाद वर्ष 2003 में डीडीहाट अस्पताल को उच्चीकृत कर फर्स्ट रेफरल सेंटर (एफआरयू) बनाया गया। एफआरयू बनते ही इस अस्पताल में चार विशेषज्ञ सहित आठ डॉक्टरों के पद सृजित हुए। इन पदों के सापेक्ष वर्ष 2010 से 2015 तक बाल, हड्डी, महिला रोग और दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई जिसका लाभ क्षेत्र की 40 हजार से ज्यादा की आबादी को मिला।
अब हाल यह है कि 2025 के अंतिम माह में सीएचसी में एकमात्र बचे दंत रोग विशेषज्ञ का भी स्थानांतरण हो गया। जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति तो नहीं कर पाए लेकिन मरीजों को हायर सेंटर भेजने के लिए एंबुलेंस जरूर मिल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होती तो मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
--
बोले लोग
उत्तराखंड गठन के बाद पहाड़ के अस्पतालों को उच्चीकृत कर इनमें डाॅक्टरों की नियुक्ति करने पर सरकारें कभी भी गंभीर नहीं रहीं। सीएचसी डीडीहाट का भी यही हाल है। यदि विशेषज्ञों की नियुक्ति होती तो मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता नहीं होती। - अभिनव पांगती, डीडीहाट
--
डीडीहाट सीएचसी अब मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। हमें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज चाहिए। हायर सेंटर रेफर करने के लिए एंबुलेंस की जरूरत भी नहीं होती। - ललित मोहन भंडारी, डीडीहाट
--
अब लोग डीडीहाट अस्पताल जाने से पहले ही जिला अस्पताल पिथौरागढ़ या हल्द्वानी जाने को प्राथमिकता देने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति होनी चाहिए। - दीपक कन्याल, नारायण नगर, डीडीहाट
कोट
सरकार ने डीडीहाट सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश दिए हैं। अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों को भी शीघ्र तैनात करने के प्रयास किए जाएंगे। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट