फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There is no shortage of governance

लवराज के जज्बे में कोई कमी नहीं

Sun, 28 May 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
There is no shortage of governance
पर्वतारोही लवराज और उनकी पत्नी रीना कौशल - फोटो : अमर उजाला

महान पर्वतारोही लवराज सिंह धर्मशक्तू की पत्नी रीना कौशल धर्मशक्तू का कहना है कि लवराज आगे भी एवरेस्ट अभियान में भाग लेते रहेंगे। वह कहती हैं कि लवराज के जज्बे में कोई कमी नहीं हैं। वह पति के जज्बे और साहस को सलाम करती है।

विज्ञापन


मूल रूप से दार्जिलिंग निवासी रीना ने पर्वतारोही लवराज के साथ वर्ष 2008 में विवाह किया। वह कहती हैं कि लवराज ने पर्वतारोहण के नौ बड़े अभियानों में हिस्सा लिया है और छह बार वह एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाब हो गए हैं। एक पर्वतारोही दंपति के लिए वैसे तो यह सामान्य सी बात है, लेकिन आम जनता को इस तरह की उपलब्धियों से आश्चर्य होता है। रीना ने बताया कि उसने कभी भी पर्वतारोहण अभियानों में भाग नहीं लिया, लेकिन 2009 में दक्षिणी ध्रुव की 900 किलोमीटर की यात्रा कर उन्होंने पूरे देश में नया रिकार्ड कायम किया। रीना ने बताया कि उनके पति में इतनी क्षमता है कि वह भविष्य में भी पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सा लेते रहेंगे। पर्वतारोहण अभियान के लिए यदि देश और विदेश के लोग उनको नेतृत्व करने के लिए बुलाएंगे तो जरूर जाएंगे।
विज्ञापन


रीना इस समय पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान मुनस्यारी में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पिछले साल से वह इस पद पर काम कर रही हैं। अपनी जिंदगी से बेहद खुश रीना ने बताया कि जब कोई बड़ी उपलब्धि मिलती है तो काफी अच्छा लगता है और आगे कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल करने की तमन्ना जाग जाती है। मुनस्यारी तहसील के बोना गांव निवासी लवराज के गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। मुनस्यारी के समाजसेवी हीरा सिंह चिराल ने कहा कि लवराज का मुनस्यारी आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लवराज ने पूरी दुनिया में मुनस्यारी का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed