{"_id":"679d0e1fc7d09c7e1c078b03","slug":"there-is-no-room-for-library-and-laboratory-in-ggic-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-123369-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जीजीआईसी में पुस्तकालय, प्रयोगशाला के लिए नहीं है कक्ष की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जीजीआईसी में पुस्तकालय, प्रयोगशाला के लिए नहीं है कक्ष की व्यवस्था
Fri, 31 Jan 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में पुस्तकालय, गृह-विज्ञान प्रयोग और भूगोल प्रयोगशाला के लिए कक्ष की सुविधा नहीं है। पुस्तकालय नहीं होने के कारण पुस्तकों की अलमारी को गैलरी में रखा गया है। इससे पुस्तकों के खराब होने और अध्ययन के लिए स्थान का अभाव होने से छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ताल है।
जीजीआईसी में वर्तमान में 467 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। गृह-विज्ञान में 40 बालिकाएं और भूगोल विषय में 155 बालिकाएं हैं। प्रयोग करने के लिए अलग से कक्ष नहीं होने के कारण छात्राओं को असुविधा होती है। यही स्थिति पुस्तकालय का अलग कक्ष नहीं होने से भी होती है। प्रधानाचार्य हंसा धामी ने बताया कि विद्यालयों को प्रति वर्ष 20 हजार की लागत से पुस्तकें प्राप्त होती हैं। विद्यालय में सभी विषयों की पुस्तकें तो उपलब्ध हैं, लेकिन विद्यालय में इन पुस्तकों को रखने की व्यवस्था नहीं है। इससे पुस्तकों के खराब होने की आशंका बनी रहती है। विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष सहित अन्य प्रयोगशाला कक्ष बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही पुस्तकालय और प्रयोगशाला कक्ष निर्माण को लेकर एक प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।