{"_id":"6488a82d5ca74c77cf012f06","slug":"there-is-hope-of-starting-regular-air-service-from-pithoragarh-soon-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-582-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से जल्दी नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से जल्दी नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी
Tue, 13 Jun 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद कि बार फिर जगी है। सीमांत के लोग 29 वर्षों से नियमित हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हवाई सेवा के लिए डीजीसीए ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है। लाइसेंस जारी होने के बाद करीब एक से डेढ़ माह के बाद हवाई सेवा शुरू हो सकती है।
24 जनवरी 1994 को मुलायम सिंह यादव ने नैनीसैनी हवाई पट्टी का शुभारंभ किया था। 29 वर्ष के बाद भी अब तक नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। छह वर्ष पूर्व 65 करोड़ रुपये की लागत से नैनीसैनी हवाई अड्डे का विस्तार किया गया। रन-वे को 1600 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा बनाया गया। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ान शुरू की कोशिश की जा रही है। नियमित हवाई सेवा के संचालन के लिए यहां वर्ष 2018 में एयर ट्रेफिक कंट्रोल, फायर ब्रिगेड तैनात कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच टर्मिनल भवन में टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया। आठ अक्तूबर 2018 को ट्रायल लैंडिंग हुई और डीजीसीए की अनुमति मिलने पर आखिरकार 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। 11 अक्तूबर 2019 को गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई, लेकिन 20 मार्च 2019 को लैंडिंग के दौरान रन-वे पर विमान फिसलने के बाद से सेवा ठप है। हवाई सेवा के लिए डीजीसीए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एरोड्रम लाइसेंस जारी होने के बाद एक बार फिर उम्मीद जगी है।
-- -- -- -- -- इनसेट कोट
प्रदेश सरकार नैनीसैनी एयरपोर्ट से शीघ्र विमान सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से डीजीसीए से विमान सेवा संचालन के लिए लाइसेंस मिल चुका है। नैनीसैनी से पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए विमान सेवा शुरू होने पर सीमांत जिले के लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विशन सिंह चुफाल, विधायक
...................
इनसेट कोट-
नैनीसैनी हवाई अड्डे को लाइसेंस मिल गया है। कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई हैं। उन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी को हवाई सेवा के संचालन के लिए रूट की अनुमति भी मिल गई है।
रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
-- -- -- -- --