{"_id":"6aa2e8128ef0e7e7390e9c20","slug":"there-is-a-risk-of-infection-due-to-the-rains-in-the-banbasa-area-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-144165-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा क्षेत्र में बरसात से रहता है संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा क्षेत्र में बरसात से रहता है संक्रमण का खतरा
Thu, 10 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसात के दौरान बनबसा क्षेत्र में जलभराव से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सक भी बरसात के दौरान लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह देते हैं।
बनबसा की आठ ग्रामसभाओं के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के कई हिस्सों में हर साल बरसात के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। आंबेडकर गांव फागपुर, भजनपुर, चंदनी, पचपकरिया, बमनपुरी, देवीपुरा, चंदफार्म, देशीफार्म और मीना बाजार में कई स्थानों पर पानी भर जाता है।
वहीं देवीपुरा, देशीफार्म, पचपकरिया, बमनपुरी, चंदफार्म और चूनाभट्टा गांव में बरसात के दौरान बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक, दो और सात में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड तीन, चार, पांच और छह में हल्के जलभराव के कारण कीचड़ की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
प्रधान गीता देवी, नेहा बसेड़ा, भरत प्रसाद और राकेश चंद आदि ने प्रशासन से सभी गांवों में पीने के पानी को साफ करने की दवा वितरित कराने की मांग की है। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराने की भी मांग उठाई है।