फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   There has been no electricity in the disaster affected village Tanga for four days

Pithoragarh News: आपदा प्रभावित गांव टांगा में चार दिन से बिजली गुल

Sun, 17 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
There has been no electricity in the disaster affected village Tanga for four days
बंगापानी (पिथौरागढ़)। आपदा प्रभावित गांव टांगा में चार दिन से बिजली गुल है। यहां के ग्रामीण भारी बारिश में मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के आपदा प्रभावित गांव टांगा में ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन पूर्व बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। पूर्व में जिलास्तर पर हुई बैठकों में पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी हुए थे लेकिन यह निर्देश हवाई साबित हुए हैं। चार दिन बाद भी टांगा को बिजली आपूर्ति करने वाला खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। बिजली न होने से गांव में ग्रामीणों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों के लिए मानसूनकाल में किसी घटना और दुर्घटना की सूचना प्रशासन तक पहुंचाना भी चुनौती है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र की नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने यूपीसीएल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, यूपीसीएल के जेई जितेंद्र भट्ट ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। सोमवार तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed