{"_id":"65170d5ed557cb939d009276","slug":"there-are-less-beds-in-the-hospital-treatment-in-the-verandah-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5199-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्पताल में कम पड़े बेड, बरामदे में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्पताल में कम पड़े बेड, बरामदे में इलाज
Fri, 29 Sep 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से पर्वतीय क्षेत्र के लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों को बाहरी शहरों में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। जिले में अस्पताल होने से बावजूद उनमें स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं जुटाए जाने से मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिन अस्पतालों में मामूली सुविधाएं मिल रही हैं तो उनमें अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को अस्पताल को बरामदे और गैलरी में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। इन अस्पतालों में व्यवस्थाओं को धरातल पर लाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। वहीं कुछ अस्पतालों में डॉक्टर, उपकरण, दवा नहीं होने से मरीज नहीं जा रहे हैं। तमाम अव्यवस्थाओं को उजागर किए जाने के बावजूद सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
पिथौरागढ़। मौसम परिवर्तन होने के कारण पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। यहां रोजाना 800 से 900 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ बढ़ने और वार्ड कम पड़ने से बरामदे में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बेस अस्पताल में सुविधाएं नहीं होने से वहां सुनसानी रहती है। सुविधाएं नहीं होने से बेस अस्पताल में सुनसानी है। जिला अस्पताल में 120 रोगियों को भर्ती करने की क्षमता है। वर्तमान में यहां 152 रोगी भर्ती है। जिला अस्पताल प्रबंधन 32 बेड अस्पताल के बरामदे और गैलरी में लगाकर रोगियों का इलाज कर रहा है। अस्पताल में रोगियों की भीड़ अधिक होने से रोगियों को चिकित्सकों को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्वाधिक दिक्कतें दूरस्थ क्षेत्रों से आए रोगियों को हो रही है। अस्पताल में सबसे ज्यादा भीड़ बच्चों और बुजुर्गों की है। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर चिकित्सक कक्ष के बाहर घंटों का इंतजार करने को विवश हैं। आपातकालीन कक्ष में भी सुबह से शाम तक रोगियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
बेस में एक ही चिकित्सक दे रहा है सेवा
पिथौरागढ़। सरकार ने चुनाव को देखते हुए एक जनवरी 2023 से बेस अस्पताल को शुरू तो कर दिया लेकिन यहां चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं कर पाई। कुछ समय पूर्व तक यहां पांच चिकित्सक थे, जिनमें से तीन चिकित्सक पीजी के लिए चले गए हैं। एक चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया है। बेस अस्पताल में सिर्फ डायलिसिस और सिटी स्कैन की सुविधा मिल रही है। इस समय 18 रोगियों का नियमित डायलिसिस किया जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
ये सुविधाएं मिल रही हैं जिला अस्पताल में
अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, सीटी स्कैन, खून जांच, फिजियोथैरेपी, मानसिक उपचार
-- -- -- -- -- -- -
इनसेट कोट-
मौसम बदलने के कारण अस्पताल में हर रोज रोगियों की संख्या बड़ी है। रोगियों को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा दी जा रहृी है। रोगियों से अपील है कि चिकित्सकों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें।
डॉ. जेएस नबियाल, सीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
-- -- -- -- -- -- -
ये सावधानियां बरतें
- गर्म पानी पीए
- ठंडे और गर्मी से बचने का प्रयास करें
- अपने परिवेश में साफ-सफाई बनाएं रखें
- हमेशा मास्क का प्रयोग करें
- खान-पान का विशेष ध्यान दें, कम मसाले वाला भोजन करें
- पानी ज्यादा पीएं
- चिकित्सक की सलाह के बिना दवा ना लें