{"_id":"65a558e37344fb003802ebb4","slug":"the-wishes-of-tribal-brothers-and-sisters-will-be-fulfilled-pm-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-293430-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजाति भाई-बहनों के मन की बात होगी पूरी : पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजाति भाई-बहनों के मन की बात होगी पूरी : पीएम
Mon, 15 Jan 2024 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी में प्रधानमंत्री के जनमन कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
पिथौरागढ़/ धारचूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनमन कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से वनराजि समाज के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढि़यों को मुसीबत में नहीं जीने दूंगा। सभी जनजाति भाई-बहनों के मन की बात पूरी होगी। इसके लिए सरकार ने मन बना लिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान का जनमन योजना अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का आर्थिक-सामाजिक उत्थान करना उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान के तहत 39 लाख जनजाति परिवारों को पक्के घर के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उनको शिक्षित करने और आजीविका देकर मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा अब तक एक लाख आदिवासियों को पक्के घर दिए जा चुके हैं। आदिवासी क्षेत्रों में 1200 किमी सड़कें, 910 आंगनबाड़ी केंद्र, 100 मेडिकल यूनिट, 500 गांवों के लिए मोबाइल टावर स्वीकृत किए जा चुके हैं। 100 विद्यालयों में छात्रावास बनाए गए हैं। 450 बहुउद्देशीय भवन, 80 हजार आयुष्मान कार्ड, 30000 किसान सम्मान निधि और तीस हजार से ज्यादा खाते खुले हैं। कहा कि 23000 जमीन के पट्टे, 90 वन उपजों को एमएसपी के दायरे में लाए हैं।
विज्ञापन
बाक्स
जनजाति कल्याण की दिशा में दूरदर्शी पहल: चुफाल
धारचूला। जौलजीबी मेला मैदान में प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने विकास प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया और नदी-घाटों पर पर सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान जनजाति कल्याण की दिशा में दूरदर्शी पहल है। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सभी जनजाति आदिवासी वनराजी को पक्का घर, हर घर नल, हर घर जल, गांव तक सड़क, हर घर विद्युत, शिक्षा के लिए हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, सभी को पोषण उन्नत आजीविका, दूरस्त गांव तक मोबाइल नेटवर्क से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना है।
जिलाधिकारी रीना जोशी ने पीएम जनमन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि वनराजि जनजाति परिवार योजना का लाभ देना है। जनपद के सभी जनजाति परिवारों को पक्का मकान, विद्युत, जल, सड़क से जोड़ते हुए लाभ दिया जाएगा। छह बहुउद्देशीय केंद्र बनाए जाएंगे। एक आंगनबाड़ी केंद्र शीघ्र खोला जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पूर्व विधायक गगन रजवार, सीडीओ नंदन कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाक्स
पीएम आवास के 33 चेक दिए
धारचूला। कार्यक्रम में वनराजि परिवारों को पांच आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास के 33 चेक, चाबी, तीन महालक्ष्मी किट, तीन बच्चों का अन्नप्राशन, तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, दो उज्ज्वला संयोजन, सहकारी विभाग से एक लाख का चेक, मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी बांटा गया।
बाक्स
पूर्व विधायक रजवार ने की सराहना
धारचूला। वनराजि समुदाय के दो बार के पूर्व विधायक गगन रजवार ने सरकार के पीएम जनमन कार्यक्रम का सराहना की है। उन्होंने बताया कि धारचूला और डीडीहाट तहसील के वनराजियों को भी पिछले तीन-चार सालों से पीएम आवास, आधार, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला गैस योजना का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने गांवों में कैंप लगाकर समाज के लोगों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ देने का अनुरोध किया।
बाक्स
प्रधानमंत्री से संवाद नहीं होने का मलाल
धारचूला। कार्यक्रम में मौजूद मल्ला किमखोला की वनराजि जानकी रजवार ने कहा कि प्रधानमंत्री को पहली बार ऑनलाइन बोलते देखना अच्छा लगा। कहा कि पीएम का से हम लोगों से ऑनलाइन संवाद नहीं होने का मलाल है। बताया कि किमखोला में अब तक 10 लोगों को पीएम आवास मिल चुका है। डीएम रीना जोशी ने बताया की पूर्व विधायक गगन रजवार और अन्य दो महिलाओं के नाम पीएम से ऑनलाइन संवाद के लिए भेजा था। किसी कारणवश इन लोगों का संवाद नहीं हो पाया। संवाद
खिरद्वारी के आठ परिवारों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिली
पालिका सभागार में आयोजित संवाद में खिरद्वारी के 35 परिवारों के सदस्यों ने लिया हिस्सा
टनकपुर (चंपावत)। यहां पालिका सभागार में आयोजित संवाद में वनराजि जनजाति के ग्राम खिरद्वारी से 35 परिवार के लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री से सीधे संवाद से वनराजि के लोग उत्साहित दिखे।
कार्यक्रम में खिरद्वारी के आठ परिवारों सरस्वती देवी पत्नी प्रकाश सिंह, खड़क सिंह पुत्र सोबन सिंह, महेश सिंह पुत्र फतेह सिंह, दिव्या देवी पत्नी सोबन सिंह, महेश सिंह रजवार पत्नी नैन सिंह, धना देवी पत्नी जनक सिंह रजवार, प्रतिमा देवी रजवार पत्नी प्रेम सिंह रजवार और बसंती देवी पत्नी खेम सिंह को पक्के मकान के लिए पहली किस्त के स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही 35 परिवारों को किचन किट भी वितरित की गई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आशा है कि सभी परिवार इस बार दीपावली अपने पक्के घर में ही मनाएंगे। इस दौरान डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि 14 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भू स्वामित्व नहीं है जिसका तहसील प्रशासन ने चिह्नीकरण कर लिया है, जल्द ही उन्हें भूमि पट्टे दे दिए जाएंगे। वहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, एसडीएम आकाश जोशी, एपीडी विमी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि थे। संवाद