{"_id":"5740a0524f1c1b8b20ac74ab","slug":"the-whole-crop-devastated-by-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलों से तबाह हुई सारी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलों से तबाह हुई सारी फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 21 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से फसलें तबाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के कई गांवों में शुक्रवार शाम हुई भारी ओलावृष्टि से फल, सब्जी और फसलें तबाह हो गई हैं। ओलों की चपेट में आने से मटेना गांव में 55 वर्षीय धरम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मटेना गांव के शेर राम के मकान की छत उड़ गई। शनिवार सुबह जब लोग खेतों में गए तो देखा कि खेतों में बोई गई आलू, मिर्च, बैगन, टमाटर के साथ-साथ नींबू प्रजाति के फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मटेना, चौना, हरकोट, बसंतकोट, भटकुड़ा, बोथी, घोरपट्टा, सेबिला गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एसडीएम वैभव गुप्ता ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा है। एसडीएम ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन कर किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मुनस्यारी में इतनी भारी ओलावृष्टि हुई कि 24 घंटे बाद भी ओले नहीं पिघले हैं। पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है। लोगों को यह चिंता सता रही है कि बीज की व्यवस्था कैसे करेंगे। पूरे क्षेत्र में ओलों की मार से पेड़ों की टहनियां तक टूट गई हैं।
विज्ञापन
पय्यांपौड़ी जाने वाली रोड अभी बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट से पय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क अभी बंद है। बलुवाकोट के पोखरी में खेतों में मलबा पट गया है। पय्यांपौड़ी के पातल तोक में बाला सिंह परिहार के मकान तक मलबा पहुंच गया। वहां खेतों में भी मलबा पट गया। पय्यांपौड़ी के मटकूना में प्राथमिक स्कूल की छत उड़ गई। दलीप सिंह बोरा का मकान खतरे की जद में आ गया। तहसीलदार आईबी मल्ल ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। ग्राम प्रधान बंशीराम ने कहा कि यदि तत्काल सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो पूरे गांव को खतरा हो सकता है। बिजली के पोल तिरछे होने से सप्लाई बंद है। संचार सेवा अभी ठप है। पैदल रास्ते पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
रसियाबगड़ में अस्थायी पुल बहा
नाचनी (पिथौरागढ़)। शुक्रवार रात भारी बारिश के दौरान रसियाबगड़ का अस्थायी पुल बह गया है। इस कारण बागेश्वर जिले के कालापैर, काभड़ी, कैंचुआ समेत अन्य गांवों का नाचनी से संपर्क कट गया है। यह लोग सामान के लिए नाचनी बाजार आते हैं। बारातोली में चंद्र सिंह महर के मकान के पास बिजली गिरने से चंद्र सिंह झुलस गए। उनके किचन में दरार आ गई है। गांव में कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।