{"_id":"64bdaff3fe4c7505e4f64151c7d3c633","slug":"the-weather-will-be-normal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले एक दो दिन तक सामान्य रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले एक दो दिन तक सामान्य रहेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन दिन की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को यहां मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल सक्रिय होंगे। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि बारिश की रफ्तार कम हो जाने से अब दिन का तापमान बढ़ने लगेगा। उन्होंने कहा कि दिन का तापमान बढ़ने से गरज वाले बादल सक्रिय होंगे और कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग छह घंटे बंद रहा
नाचनी (पिथौरागढ़)। हरड़िया नाले के पास बुधवार की रात फिर से मलबा आ जाने से थल-मुनस्यारी मार्ग पर यातायात छह घंटे बाधित रहा। आज सुबह लोनिवि ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई। तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने कहा है कि हरड़िया नाले के पास लगातार जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन