{"_id":"6469035e8a6e9ef9a502a566","slug":"the-weather-changed-its-course-in-pithoragarh-it-was-dark-at-five-oclock-pithoragarh-news-c-8-1-145808-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट पांच बजे छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मौसम ने बदली करवट पांच बजे छाया अंधेरा
Sat, 20 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार शाम को मौसम अचानक बद गया और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। ओलावृष्टि से बागवानी और खेती को नुकसान पहुंचा है। मौसम खराब होने के बाद पिथौरागढ़ मुख्यालय में शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया।
ओलावृष्टि और बारिश के बाद नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। पुरानी बाजार और नई बाजार में बहने से व्यापारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के गई स्थानों पर लंबे समय से नालियां बंद चल रही है। जिस कारण हल्की सी बारिश में गंदा पानी सड़कों में बहने लगता है। नगर के ऐंचाली पुल, डांट पुल, रई पुल, पंडा पुल, जाजरदेवल पुल के पास जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कनालीछीना ब्लाक के अस्कोट, सतगढ़, गुड़ोली सहित कई अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश हुई।
बागवानी को पहुंचा नुकसान
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि से बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों काश्तकारों ने खेतों में लौकी, कद्दू, मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, बींस के पौधे लगाए हैं। ओलावृष्टि से पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सेव, आड़ू, पुलम, खुमानी सहित कई अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
--
इनसेट
मकान में घुसा बारिश का पानी
पिथौरागढ़। तिलढुकरी के पास चंद्र मोहन पांडेय के घर में बारिश का पानी घुस गया। इससे घर में रखा हुआ सामान खराब हो गया है। पांडेय का कहना है कि नगर पालिका और लोनिवि को उन्होंने बरसाली नाला घर में घुसने की समस्या बताई थी। इसके बाद भी नाले को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। पांडेय का कहना है कि लोनिवि और नगर पालिका नुकसान की भरपाई करेंगे। संवाद
इनसेट
अस्कोट में 16 घंटे गुल रही बिजली, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
अस्कोट(पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के अस्कोट क्षेत्र में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे पांच हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने हल्की सी बारिश के बाद हो रही बिजली गुल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
अस्कोट क्षेत्र में शुक्रवार 7.30 बजे मौसम खराब होने से बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से खोलियागांव, बेड़ा, रसगाड़ी, हिनकोट, देवल, धौलाकोट, कभड़िया सहित कई अन्य गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश में क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने बिजली गुल होने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। यूपीसीलए करीब 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर पाया। यूपीसीएल के एसडीओ गिरीश चंद्र पांडे का कहना है कि पानागड़ के पास आंधी तूफान के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसे ठीक कर लिया गया है।
इनसेट
चंपावत में आज चार घंटे नहीं होगी बिजली आपूर्ति
चंपावत। चंपावत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रविवार को बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के ईई रवि कुमार ने बताया कि चंपावत-लोहाघाट को जोड़ने वाली 33 केवी बिजली लाइन पर कार्य करने के कारण ये अवरोध आएगा। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन रहेगा। इस कारण चंपावत, सूखीढांग, तल्लादेश, नरियालगांव आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी। संवाद