फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Vanaraji women of Chiflatara demanded the construction of a cowshed from the Block Development Officer

चिफलतरा की वनराजि महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी से की गौशाला निर्माण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Vanaraji women of Chiflatara demanded the construction of a cowshed from the Block Development Officer
धारचूला में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देती वनराजि महिलाएं और ग्राम प्रधान। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। चिफलतरा की वनराजि महिलाओं ने 38 किमी दूर धारचूला पहुंचकर बीडीओ श्याम चंद से मुलाकात की। वनराजि महिलाओं ने गौशाला निर्माण करने की मांग की। बीडीओ ने वनराजि महिलाओं को शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान तोली गीता देवी और वार्ड सदस्य नारायण सिंह के नेतृत्व में चिफलतरा की सात वनराजि महिलाएं बुधवार को गांव से तीन किमी पैदल चलकर बलमरा पहुंचीं। उन्होंने वाहन से 35 किमी यात्रा कर ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ श्याम चंद से गोशाला बनवाने के लिए अनुदान मांगा। बीडीओ ने वीडीओ से गांव जाकर जांच आख्या देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि चिफलतरा तोक में रहने वाले 15 परिवार जलौनी लकड़ी और दूध बेचकर आजीविका चलाते हैं। गोशाला के अभाव में वनराजियों को परेशानियां हो रहीं हैं। कई लोगों को आवास और रोजगार गारंटी के कार्य भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रधान संगठन की महामंत्री अंजू रौंकली ने भी वनराजि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने की मांग की। इस मौके पर कौशल्या देवी, भाना देवी, लीला देवी, गीता देवी, अनुष्का देवी, गौरा देवी, सरस्वती देवी, चंद्रावती देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed