{"_id":"5779490c4f1c1b6e697f9d3c","slug":"the-three-bodies-trapped-in-kumalgun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमालगौन में मलबे में दबे तीनों शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमालगौन में मलबे में दबे तीनों शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
शवों की खोज करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
तहसील मुनस्यारी के रिगूनियां ग्राम पंचायत के अंतर्गत कुमालगौन गांव में 30 जून की रात बादल फटने के दौरान मलबे में दबे तीनों शवों को रविवार दोपहर बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने बरामद कर लिया है। रविवार को मनोज कुमार (19) पुत्र बचीराम का शव बरामद किया। इससे पहले बचीराम और उनकी पत्नी का शव बरामद किया था। कुमालगौन में अब राहत और बचाव का काम रोक दिया गया है। सिर्फ प्रशासन की टीम लोगों की सहायता के लिए मौके पर डटी है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम के सारे जवान शवों की खोजबीन के बाद लौट गए हैं। इसके अलावा मुनस्यारी के एसडीएम वैभव गुप्ता, मुनस्यारी के थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी, नाचनी के थाना प्रभारी महेश कांडपाल, तहसीलदार खुशाल राम, कानूनगो एमएम पंत समेत बेड़ीनाग थाना पुलिस, राजस्व टीम एवं स्थानीय लोगों ने खोजबीन का अभियान जारी रखा। एसडीएम ने कहा कि कुछ दिन तक राजस्व टीम गांव में रहेगी। लोगों को सोमवार से राहत सामग्री बांटी जाएगी। कुमालगौन में आपदा के बाद सन्नाटे का आलम है।
विज्ञापन