{"_id":"68f13787195fd0f2830f2ffe","slug":"the-thal-saatsiling-road-is-closed-every-day-minister-please-make-an-alternative-route-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133809-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल-सातसिलिंग सड़क आए दिन होती है बंद, मंत्री जी बना दो वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल-सातसिलिंग सड़क आए दिन होती है बंद, मंत्री जी बना दो वैकल्पिक मार्ग
Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
थल(पिथौरागढ़)। थल-सातसिलिंग सड़क के आए दिन बंद होने से क्षेत्र के लोगों ने वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री को ज्ञापन दिया। उन्होंने सत्यालगांव से धामीगांव होते हुए बलतिर तक तीन किलोमीटर लिंक सड़क बनाने की मांग की।
लोगों ने मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन देते हुए कहा कि नागीमल के पास थल-सातसिलिंग सड़क आए दिन बंद हो रही है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से खतरा बना हुआ है। इस सड़क के बंद होने से लोगों को बाया डीडीहाट सफर करना पड़ता है। इस परेशानी से मुक्ति दिलाने के लिए लिंक सड़क का निर्माण जरूरी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोनिवि को सड़क का आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सत्यालगांव के प्रधान सुनील सत्याल, दया कृष्ण भट्ट, भास्कर भट्ट, हरिशंकर भट्ट आदि शामिल रहे।
उणी-सिरतोली के ग्रामीणों ने भी हलियाडोब-नाचनी सड़क के छह किमी बचे हिस्से को लोनिवि की सर्वे और गांव के हितों के अनुरूप काटे जाने की मांग केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री से की। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क अब पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित हो चुकी है। संबंधित विभाग पुरानी सर्वे के आधार पर सड़क निर्माण की तैयारी कर रहा है इससे हमारे हित प्रभावित होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दोनों विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की रायशुमारी से अधर में लटकी इस सड़क का निर्माण करने का निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान सुरेश राम, धीरेंद्र पाठक, दिनेश आर्या, संघर्ष समिति के अध्यक्ष शेर सिंह कार्की, गोपाल सिंह मेहता, प्रेम सिंह कार्की, जगत सिंह महरा, देवेंद्र सिंह कार्की आदि शामिल रहे।