फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The temporary bridge of Asyli in Ramganga

रामगंगा में अस्याली का अस्थायी पुल बहा

Thu, 20 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Thu, 20 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
The temporary bridge of Asyli in Ramganga
थल में अस्याली अस्थायी पुल का बहा हुआ लकड़ी का लट्ठा - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा का जलस्तर कम होने के बाद हर साल अक्तूबर में अस्याली के पास बनाया जाने वाला अस्थायी पुल इस बार दो महीने पहले ही पानी की भेंट चढ़ गया है। बुधवार रात ऊपरी रामगंगा घाटी में हुई भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और रात में किसी समय यह अस्थायी पुल बह गया। बृहस्पतिवार सुबह जब लोग रोज की तरह इस पुल के पास पहुंचे तो वहां पर पुल नहीं था। खोजबीन करने पर पता चला कि पुल का मुख्य लट्ठा करीब 1.5 किमी नीचे नदी के किनारे अटका था। पुल में लगी अन्य सामग्री का कहीं पता नहीं है। अब अस्याली, कलानी, कस्याड़ी, बल्याऊं, सिनतोलिया गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को थल आने के लिए आठ किलोमीटर दूर घटीगाड़ झूलापुल तक जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अस्याली गांव के लोग बारिश थमने के बाद स्कूली बच्चों, आम लोगों के आवागमन के लिए कई वर्षों से इस अस्थायी पुल का निर्माण करते हैं। इस बार यह पुल आठ अक्तूबर 2016 को तैयार कर लिया गया था। लोगों को मालूम रहता है कि जून में मानसून की बारिश होते ही यह पुल बह जाएगा। पिछले साल 22 जून को पुल बह गया था। इस बार गांववालों के सामने दो महीना पहले ही गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


इस पुल का निर्माण कराने वाले अस्याली गांव के सुरेश रजवार ने बताया कि रामगंगा में बनने वाले इस अस्थायी पुल की लंबाई 80 फुट रहती है। इसे तैयार करने में 15 दिन का समय लगता है। करीब 30 हजार रुपये की राशि लोग आपसी सहयोग से जुटाते हैं। सुरेश रजवार ने कहा कि अब दोबारा इस साल इतनी लागत और श्रम से पुल तैयार कर पाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति के बाद भी झूलापुल नहीं बना
थल। अस्याली गांव के पास रामगंगा में जिस स्थान पर लोग अस्थायी पुल बनाते हैं, वहां पर झूलापुल की मंजूरी तीन बार हो चुकी है, लेकिन झूलापुल अब तक नहीं बन पाया। जिस स्थान पर अस्थायी पुल बनता है, वहां से थल बाजार की दूरी दो किलोमीटर के करीब होती है। गांव के सुरेश रजवार ने बताया कि झूलापुल बनाने के लिए गांव के लोग 50 साल से मांग कर रहे हैं।

विधायक ने कहा, जल्दी बनेगा झूलापुल
थल। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला ने कहा कि अस्याली में स्वीकृत झूलापुल अब तक किन कारणों से नहीं बन पाया, इसकी जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने यह वादा किया है कि झूलापुल का निर्माण जल्दी कर लिया जाएगा। यदि कोई अड़चन होगी तो उसे दूर कर लिया जाएगा।


पुल टूटने के मामले की जांच न होने से गुस्सा
पिथौरागढ़। मदनपुर-नैनी मार्ग पर नियोलिया सेरा के पास एक फरवरी को टूटे पुल की अब तक जांच न होने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से कांग्रेस में गुस्सा है। पुल टूटने से सरकारी संपत्ति का नुकसान तो हुआ ही दो लोगों को घटना में जान भी गंवानी पड़ी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि पुल टूटने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए थे। इस कमेटी ने अब तक क्या किया यह किसी की जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होना प्रशासन के ढीलेपन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पुल टूटने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और उनसे इस नुकसान की भरपाई की जाए। यदि इस मामले की शीघ्र जांच नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed