फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The spark of hatred is burning in the country of bread-daughter relationship.. Know what is the matter

Pithoragarh News: नेपाल में फिर भारत विरोधी हरकत, नो कालापानी, नो वोट के नारे लिखे

Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
The spark of hatred is burning in the country of bread-daughter relationship.. Know what is the matter
पिथौरागढ़। चीन सीमा तक सड़क बनने के बाद नेपाल के साथ भारत के रोटी-बेटी के रिश्ते में कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। नेपाल के बंगाबगड़ (भारतीय क्षेत्र घटधार) के सामने भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। इससे पूर्व भी धारचूला क्षेत्र में तटबंध के निर्माण में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी कर निर्माण कार्य में व्यवधान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

नेपाल में नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केंद्र गठबंधन की सरकार बनने के बाद नेपाल में भारत का विरोध तेज हुआ है। कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को नेपाल ने अपना भू-भाग बताते हुए भारत पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। वामपंथी विचारधारा के दलों का ये प्रमुख मुद्दा रहा है। बंगाबगड़ (नेपाल) में नेकपा एमाले के समर्थकों की विचारधारा वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। यहां भारतीय क्षेत्र घटधार के ठीक सामने कुछ घरों की दीवारों पर नो कालापानी, नो वोट सहित कई अन्य भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। संवाद
विज्ञापन

--
वॉल पेंटिंग में भारतीय क्षेत्र को नेपाल का बताया था
पिथौरागढ़। वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल धारचूला (दार्चूला) के पास पुनघट पुलघाट क्षेत्र में नेपाल प्रशासन और वहां के पर्यटन विभाग ने वाॅल पेंटिंग की थी। इसमें दार्चूला (नेपाल) के मानचित्र में कालापानी, लिंपियाधूरा और लिपुलेख क्षेत्र को नेपाल में दर्शाकर ओम पर्वत की पेंटिंग बनाई गई थी। वाॅल पेंटिंग के साथ नेपाल के महान विभूतियों के चित्र भी बनाए थे। एक ओर भारत नेपाल से संबंध सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। दूसरी ओर नेपाल में भारत विरोधी गतिविधियां बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्ष 2022 में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था वीडियो
पिथौरागढ़। वर्ष 2020 में केपी ओली सरकार में जारी मानचित्र जिसमें भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधूरा को नेपाल ने अपने भू-भाग के रूप में दर्शाया था। इस मानचित्र को दार्चूला जिले के वार्ड नंबर एक छांगरू में स्तंभ पर लगाया गया था। उस समय व्यास गांव पालिका के अध्यक्ष मंगल सिंह धामी ने इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed