{"_id":"62ffc7afd49ba300703a9aec","slug":"the-road-connecting-china-border-remained-closed-for-three-and-a-half-hours-pithoragarh-news-hld4728518130","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे बंद रही चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटे बंद रही चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मलघाट नामक स्थान पर चट्टान टूटने से शुक्रवार को चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़ सड़क बंद हो गई। सड़क पर मलबा और पत्थर आने से लगभग साढ़े तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। वहीं जिले में बारिश से छह ग्रामीण सड़कें अब भी बंद हैं इस कारण लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
बारिश से जिले की बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला, बांसबगड़-धामीगांव, मदकोट-दारमा, छिरकिला-जम्कू, बैराट बोगाड़-बैराजुबर, जौलजीबी-मदकोट-कौलीकन्याल सड़कें बंद हैं। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चीन सीमा को जाने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़ सड़क पर मलघाट नामक स्थान पर चट्टान खिसक गई इससे आवागमन बाधित हो गया। दिन में 12 बजे बीआरओ ने पत्थर और मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।
इधर शुक्रवार को जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई इसके चलते कई स्थानों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। बरसाती पानी की निकासी के लिए नाली नहीं होने से सड़कों पर ही पानी बहता रहा। नतीजतन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।