फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The relation of bread and daughter will be strengthened by the construction of motor bridge on Kali river

Pithoragarh News: काली नदी पर मोटर पुल बनने से मजबूत होंगे रोटी-बेटी के रिश्ते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
The relation of bread and daughter will be strengthened by the construction of motor bridge on Kali river
झूलाघाट में काली नदी पर मोटर पुल बनाने की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाकाली की आवाज जन संगठन ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित व्यापारिक मंडी झूलाघाट में काली नदी पर मोटर पुल बनाने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में संगठन का कहना है कि मोटर पुल बनने से दोनों देशों के रोटी-बेटी के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।
विज्ञापन

संगठन ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर स्थित झूलाघाट वर्षों से भारत-नेपाल की व्यापारिक मंडी रहा है। दोनों देशों के लोग खरीदारी के लिए एक-दूसरे देशों के बाजारों में जाते हैं। वैवाहिक संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते भी हैं।
विज्ञापन

नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल का बैतड़ी जिला झूलाघाट से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन यहां अब तक दोनों देशों के लोगों के आवागमन के लिए मोटर पुल नहीं बन सका है। लोग झूलापुल से ही आवागमन करते हैं। ज्ञापन देने वालों में संयोजक शंकर खड़ायत, रोहन सौन, जीवन कोहली, जितेंद्र महर, महिपाल वल्दिया, कमल सौन, भूपेंद्र रावत, रजत उप्रेती, खीमराज जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed