फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The rain fell down, three-storey house in Tdiganv

बारिश से तड़ीगांव में टूटकर गिरा तीन मंजिला मकान

Mon, 25 Jul 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 The rain fell down, three-storey house in Tdiganv
भूस्‍खलन की चपेट में आया तोली गांव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
‌‌‌  जिला मुख्यालय से सटे तड़ीगांव में शनिवार रात तीन मंजिला मकान बारिश से टूटकर गिर गया, जिससे मलबे में दो गाय और तीन बकरियां भी दब गई। उनको जिला मुख्यालय से गई राहत टीम ने पूरे दस घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला। मलबे में घर का सारा सामान दब गया है। परिवार के लोग मकान टूटने का आभास होते ही घर से बाहर निकल आए थे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने हादसे की सूचना जिला प्रशासन को दी थी।

बताया गया कि तड़ीगांव में कालू राम पुत्र जोगाराम का तीन मंजिला मकान रात में करीब 11 बजे टूटकर गिर गया। प्रधान सुनीता देवी ने इसकी जानकारी रात ही में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बोहरा को दी। एसपी रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर सीओ हिमांशु साह के नेतृत्व में राहत टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के साथ राजेंद्र कांडपाल, शुभम बिष्ट, राहुल पाठक, सभासद ललित पुनेड़ा ने राहत और बचाव के काम में हाथ बंटाया। मकान टूटने से कालू राम ने दूसरे घर में शरण ले ली है। 
विज्ञापन


 इस तहसील के तोली गांव में शनिवार रात भारी बारिश के दौरान जबर्दस्त भूस्खलन हो गया। गांव के भूपेंद्र राम पुत्र भीम राम का मकान मलबे की चपेट में आ गया। प्रधान गीता देवी ने रात ही में राजस्व उपनिरीक्षक शंकर कापड़ी और राजस्व निरीक्षक भरत शाही को घटना की जानकारी दी। गांव के पास रहने वाली ईको टास्क फोर्स के जवानों की टुकड़ी ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत और बचाव में हाथ बंटाया। प्रधान ने बताया कि भूस्खलन से गांव के आठ परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। उनको सुरक्षित स्थान पर भेजना जरूरी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने रविवार को तोली फगाली गांव जाकर प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खतरे से घिरे सभी परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार रात की बारिश से यहां तुलसी देवी पत्नी धनी राम का दो कमरों का मकान ध्वस्त हो गया, इससे घर पर रखा सारा सामान नष्ट हो गया। राजस्व उपनिरीक्षक पुष्पा कोहली ने मौके पर जाकर प्रभावित महिला को स्कूल में शिफ्ट करने की व्यवस्था की, लेकिन जानवरों की देखरेख के लिए महिला ने स्कूल में शिफ्ट होने से इनकार कर दिया। महिला को प्रशासन ने टेंट उपलब्ध कराया है। इस मकान में तुलसी देवी अकेली रहती थी। उसके तीनों लड़के दूसरी जगह रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed