फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The raid on the common insect Mango Hopper

आम पर मैंगोहॉपर कीट का धावा

Mon, 02 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 02 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
The raid on the common insect Mango Hopper
आम की बौर में लगा कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
 रामगंगा घाटी के प्रसिद्ध आम पर इस बार मैंगोहॉपर कीट ने धावा बोल दिया है। इस कीट को नहीं रोका तो तल्लाजोहार में पैदा होने वाले एक हजार क्विंटल आम के व्यवसाय पर इसकी मार पड़ेगी। लोगों को रामगंगा घाटी का आम चखने को नहीं मिलेगा। आम के पेड़ों पर सूखे की भी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

 रिंगूनिया, नाचनी, भैंसखाल, आमधार, टिम्टिया, क्वीटी में आम के बौरों पर कीट की मार पड़ रही है। इलाके में दशहरी, लंगड़ा, फजरी, चौसा, स्थानीय प्रजाति का आम पैदा होता है। इन इलाकों में आम के एक हजार से अधिक पेड़ हैं। हर साल एक एक हजार क्विंटल आम पैदा होता है। इस साल फसल, ठीक थी तो कीटों के हमले, सूखे के कारण पेड़ सूखने से आम उत्पादक बेहद परेशान हैं। किसानों ने बताया कि यह कीट बौर के रस को चूस कर बौर को मार रहा है। जिससे फल बनने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। यह कीट आम के पेड़ के लिए भी बेहद घातक है। इस कीट का मल बहुत चमकीला है और इसमें मिठास भरा पदार्थ रहता है। ये पदार्थ पेड़ की पत्तियों पर चिपक जाता है। पत्तों पर तमाम पतंगे, मधुमक्खी मंडराने लगते हैं। इनका मल पत्तों को काला कर देता है। पेड़ के लिए खतरा बन जाता है। पेड़ सूखने लगते हैं। आम उत्पादक त्रिलोक सिंह सामंत, दान सिंह सामंत, पूरन सिंह सामंत, गंगू चंद, हीरा सिंह दानू, गोविंद सिंह, रतन सिंह चुफाल ने कहा कि कीट पर अंकुश नहीं हुआ तो उन लोगों की आम की फसल चौपट हो जाएगी। हर परिवार को हजारों रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन



बौर आने के समय फरवरी, मार्च के प्रथम, द्वितीय सप्ताह कीट का पनपना शुरू होता है। नाव के आकार का यह कीट 6 एमएम लंबा, 4 एमएम चौड़ा होता है। कीट पर नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल चौपट हो जाएगी। मोनोक्रोटोफॉस दवा दो एमएल पर लीटर की दर से 15-15 दिन के अंतराल में छिड़काव करने से कीट का प्रभाव खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके सिंह, मैंगो स्पेश्लिस्ट पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed