{"_id":"5894b6164f1c1b313de84944","slug":"the-procession-of-young-men-returning-from-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रहे युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रहे युवक से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थरकोट गैला निवासी एक युवक के साथ बृहस्पतिवार रात कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवक ने चुनावी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि इस मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
पत्थरकोट निवासी भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर सिंह सोरागी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनका बेटा चंद्र सिंह सोरागी बृहस्पतिवार रात एक बारात में शामिल होकर से लौट रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते में कुछ युवकों ने घेरकर चंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। तहरीर में यह भी कहा गया है कि मारपीट करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक हैं। उन्होंने मनोज धामी, संजय धामी, शंकर सिंह समेत पांच-छह अन्य के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
मारपीट में चंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। इधर, भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी कर रहे हैं। ऐसे मामलों को चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को भी अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन