{"_id":"583f08904f1c1b0e1ede6d6c","slug":"the-plight-of-street-performance-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की दुर्दशा के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
Updated Wed, 30 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा के खिलाफ झूलाघाट में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमबाग से लेकर झूलाघाट मुख्य बाजार तक की सड़क की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लोनिवि ने इस काम के लिए मजदूर तो भेजे, लेकिन सिर्फ एक घंटे तक मजदूर यहां पर रहे और बिना काम किए लौट गए। आमबाग के पास सड़क की नालियां बंद होने से सारा पानी सड़क पर फैल रहा है। इस समय सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ा गया है। यह सारा पानी आमबाग से लेकर झूलाघाट मुख्य बाजार तक बह रहा है।
विज्ञापन
युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष अंजलि कुमारी के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि जब तक पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप नहीं डाले जाते, यह समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों लोनिवि के अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई थी। लोनिवि के ईई एनसी जोशी ने नालियों की मरम्मत के लिए मजदूर तो भेजे, लेकिन यह मजदूर बिना कोई काम किए मौके से लौट गए। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में अतुल डिकटिया, ललित भट्ट, मनीष चंद, योगेश भट्ट, नवीन चंद्र आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
थल-सातशिलिंग रोड को लेकर पांच को आंदोलन
पिथौरागढ़। थल-सातशिलिंग सड़क की दुर्दशा के खिलाफ लोगों ने पांच दिसंबर को चक्काजाम का एलान किया है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि सुधारीकरण के बाद इस सड़क पर कई डेंजर जोन तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को पिथौरागढ़-थल मार्ग पर देवलथल के पास चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने सड़क के सुधारीकरण में बरती गई लापरवाही की जांच की मांग की।
विज्ञापन
आंवलाघाट सड़क का निर्माण करने की मांग
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अग्रोनबैंड से आंवलाघाट के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से परेशान बोयल के लोगों ने एसडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। बोयल निवासी जीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण कठायत, राम सिंह मेहता, पूजा मेहता, सोबन सिंह, प्रेम सिंह, कविता देवी, मनीषा मेहता ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अग्रोनबैंड से आंवलाघाट के लिए वर्ष 2000 में सड़क स्वीकृत की गई थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से अब तक वन भूमि का निस्तारण नहीं हुआ है। इस कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इन लोगों ने आपत्तियों को तो दूर कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। कहा है कि सड़क नहीं बनने से रामगंगा घाटी से सटे इलाके के लोगों को सड़क तक आने के लिए 10 किमी पैदल चलना पड़ता है। उनके उत्पादों को बाजार नहीं मिल पाता।
सड़क पर की गई खानापूर्ति को लेकर देंगे धरना
पिथौरागढ़। शहर के पुनेड़ी से तड़ीगांव के लिए सड़क बनाने के नाम पर की गई खानापूर्ति के खिलाफ इलाके के लोग लामबंद हो गए हैं। लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में 6 दिसंबर को लोनिवि के प्रांतीय खंड में धरना देने के साथ ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सेरा पुनेड़ी के सभासद ललित मोहन पुनेड़ा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2009 में पुनेड़ी से तड़ीगांव तक सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क में संतोषजनक कार्य न होने के कारण यातायात संचालन नहीं होता है। सड़क पर बनाए गए स्कवर, दीवार, नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कच्ची सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और लोनिवि सड़क सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इन लोगों ने सड़क में सुधार न होने पर 6 दिसंबर को लोनिवि कार्यालय में धरना, प्रदर्शन देने का एलान किया है। ज्ञापन में युवक मंगल दल के अध्यक्ष कमल रावत, कैलाश पुनेड़ा, सुरेंद्र रावत, विक्रम सिंह रावत, फिरोज खान आदि के हस्ताक्षर हैं।