{"_id":"67ed7222be7f090a4207d4a7","slug":"the-plan-was-completed-the-board-was-also-installed-but-water-did-not-reach-the-houses-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126001-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: योजना बनकर पूरी हो गई, बोर्ड भी लग गया पर घरों नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: योजना बनकर पूरी हो गई, बोर्ड भी लग गया पर घरों नहीं आया पानी
Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
शोपीस बनी बाराबीसी क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए बनी चंडिकाघाट पंपिंग य
पिथौरागढ़। बाराबीसी क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए 17.88 करोड़ की पंपिंग योजना का काम नौ महीने पहले पूरा हो गया। बाकायदा कार्यदायी संस्था ने योजना के मूल स्रोत पर कार्य पूरा होने का बोर्ड भी चस्पा कर दिया लेकिन योजना से आज तक नलों में एक बूंद पानी की नहीं आया। जल निगम पानी सप्लाई में लो वोल्टेज की समस्या बता रहा है, वहीं यूपीसीएल इस बात को निराधार बता रहा है। बहरहाल जो भी हो इस खींचातानी में संबंधित क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी को आज भी पानी के लिए स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
बाराबीसी क्षेत्र के कुसैल, भैंस्यूड़ी, बाटुला, बिछुल, हराली, नगरोड़ा, नखनोली, अगन्या, थालगांव, धुरौली, गोथना, मुसगांव, भाकुंडा, कचना और बसौड़ के ग्रामीणों को जल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए पहल हुई थी। जल जीवन मिशन के तहत चंडिकाघाट में रामगंगा नदी से 17.88 करोड़ रुपये से जुलाई 2022 में पंपिंग योजना का निर्माण शुरू हुआ था।
क्षेत्र के लोगों को पंपिंग योजना के बनने के बाद पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। नौ महीने पहले योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने योजना का कार्य पूरा होने का बोर्ड भी चस्पा कर दिया है लेकिन संबंधित गांवों में पानी आज तक नहीं आया।
विज्ञापन
जल्द योजना का संचालन न होने पर आंदोलन करेंगे लोग
योजना पूरी होने के बाद भी इससे पानी न मिलने से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद बनी योजना संचालन से पहले ही फेल हो गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि जल्द ही योजना से पानी नहीं मिला तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कोट
चंडिकाघाट पंपिंग योजना बनकर तैयार है। लो वोल्टेज की समस्या के चलते इसके संचालन में दिक्कत आ रही है। यह मामला यांत्रिक विभाग और यूपीसीएल के बीच का है। - रंजीत धर्मसक्तू, ईई, जल निगम, पिथौरागढ़
कोट
चंडिकाघाट पंपिंग योजना में लो वोल्टेज की समस्या की बात निराधार है। पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की गई है। यूपीसीएल की तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। जिले में कहीं भी लो वोल्टेज की समस्या नहीं है। - नितिन गर्खाल, ईई, यूपीसीएल, पिथौरागढ़