फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The people of Belpatti region depended on the rivers

नलों में पानी नहीं आने से नौलों पर निर्भर हुए बेलपट्टी क्षेत्र के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The people of Belpatti region depended on the rivers
बेलपट्टी के रौतेड़ा गांव में सूखे पड़े नल। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के बेलपट्टी के सुदूरवर्ती गांव रौतेड़ा में पानी की भारी किल्लत हो गई है। गांव के लिए बनी एकमात्र पेयजल लाइन में भी अब पानी बहुत कम हो गया है। इस साल बारिश नहीं होने के कारण स्रोत में भी पानी की कमी हो गई है। योजना में पानी नहीं आने से ग्रामीण अब नोलों पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से नोलों में भी जल स्तर कम हो गया है। लोगों को रात- रात जागकर पानी भरना पड़ रहा है। गांव के 78 वर्षीय पूर्व प्रधान दान सिंह ने बताया कि अपने लिए तो पानी की जैसे-तैसे व्यवस्था हो जाती है, लेकिन जानवरों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। वहीं जंगलों में भीषण आग लगने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या भी पैदा हो गई है। गांव में बने पुराने जल स्रोत लगभग सूखने की कगार पर हैं। शीघ्र बारिश न होने पर आने वाले समय में स्थिति और विकराल हो जाएगी।
विज्ञापन

गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है। विभाग को कई बार लिखित सूचना के बावजूद भी गांव में अभी तक एक भी हैंडपंप नहीं लगाया गया है। विगत वर्ष तक गांव में पेयजल विभाग टैंकर से पानी की आपूर्ति करता था, लेकिन इस बार अभी तक टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्राम प्रधान पूरन सिंह का कहना है कि सरकार को शीघ्र ही बेलपट्टी पेयजल योजना का कार्य शुरू कराना चाहिए। जिससे पेयजल की समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र बेलपट्टी पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ नहीं होगा तो सभी ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed