फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The peaks covered the white sheet of snow

पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में बिछी बर्फ की चादर,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
The peaks covered the white sheet of snow
मुनस्यारी के गायत्री चेतना केंद्र क बर्फबारी के बाद का मनमोहक नजारा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी बाजार, धरमघर के साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी बाजार समेत आसपास के इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई। बर्फबारी से धारचूला के कालापानी से गर्ब्यांग तक 20 किमी के हिस्से में महाकाली नदी जम गई है। इसके अलावा कई गधेरे और नाले भी जम गए है। पिथौरागढ़ के चंडाक, थलकेदार, असुरचुला, सौड़लेख, चंपावत जिले के देवीधुरा, खेतीखान, मायावती आश्रम, झूमा धुरी, एबटमाउंट, क्रांतेश्वर क्षेत्र में भी जमकर बर्फ गिरी। बर्फबारी से मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पहुंच गया। जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 4.4 और अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। शुक्रवार सुबह मुनस्यारी बाजार के साथ ही कालामुनी, बेटुलीधार आदि इलाकों बर्फ की चादर बिछ गई। दोपहर तक मुनस्यारी के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई। दोपहर तक बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

धारचूला की ऊंची चोटियों कालापानी, नाभीढांग, कुटि क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हुई है। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार कालापानी से गर्ब्यांग तक 20 किमी के हिस्से में महाकाली नदी का पानी जम गया है। चंडाक, मोस्टामानू, सौड़लेख, असुरचूला, थलकेदार में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए काफी लोग चंडाक पहुंचे। डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, चौकोड़ी, धरमघर क्षेत्र में बर्फ गिरी। टनकपुर और बनबसा में भी बारिश हुई।

धारचूला के सिमखोला में बर्फबारी का लुत्फ उठाते लोग। अमर उजाला

धारचूला के सिमखोला में बर्फबारी का लुत्फ उठाते लोग। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

धारचूला के गर्ब्यांग में महाकाली नदी में जम गई बर्फ।

धारचूला के गर्ब्यांग में महाकाली नदी में जम गई बर्फ।- फोटो : PITHORAGARH

चौकोड़ी में पटी बर्फ। अमर उजाला

चौकोड़ी में पटी बर्फ। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed