फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The pair of deer-chital and gallya oxen was the center of attraction

हिरन-चीतल और गल्या बैलों की जोड़ी रही आकर्षण का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The pair of deer-chital and gallya oxen was the center of attraction
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित बजेटी गांव में हिलजात्रा का मंचन किया गया। हिलजात्रा में हिरन-चीतल और गल्या बैलों की जोड़ी आकर्षण का केंद्र रही। हिरन-चीतल को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बजेटी में इस वर्ष हिरन-चीतल का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही हिलजात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। रविवार को जूनियर हाईस्कूल के मैदान में बजेटी हिलजात्रा मेला एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से हिलजात्रा आयोजित की गई। ढोल नगाड़ों के साथ हिलजात्रा का मुख्य पात्र हिरन चीतल मैदान में आया। इसके अलावा, गल्या बैलों की जोड़ी, दही बेचने वाला, धान की रोपाई करने वाली पुतारियां, घोड़ा के पात्र, हुक्का पीते बुजुर्ग आदि के पात्र भी मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन

महिलाओं ने परंपरा के अनुसार हिरन चीतल की फूल अक्षत चढ़ाकर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। आयोजन में बजेटी के नवीन सिंह सेठी, कमल सिंह सेठी, शुभम राज, अभिषेक, सौरभ, कमल बोरा, अशोक सेठी, जितेंद्र बोरा, मनोज बोरा, महेश कुमार, कमल राम, धीरेंद्र सेठी, देवेंद्र सेठी सहित गांव के अन्य युवाओं और बुजुर्गों ने सहयोग दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, भाजपा नेता राजेंद्र देवलाल आदि मौजूद थे। संचालन जनार्दन उप्रेती ने किया। आयोजन में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed