{"_id":"6a396a12ad530f154e0d1c78","slug":"the-operation-of-the-mela-special-train-will-depend-on-the-number-of-pilgrims-visiting-purnagiri-dham-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-140752-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्णागिरी धाम में यात्रियों की संख्या पर निर्भर होगा मेला स्पेशल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्णागिरी धाम में यात्रियों की संख्या पर निर्भर होगा मेला स्पेशल का संचालन
Mon, 22 Jun 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले का समापन होने के बाद अब कासगंज मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की संख्या पर निर्भर रहेगा। वर्तमान में खासी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन किए मेला स्पेशल ट्रेन से पहुंच रहे हैं।
रेलवे की ओर से बरेली के लिए संचालित मेला स्पेशल ट्रेन को जून के पहले सप्ताह में ही बंद कर दिया था। रेलवे प्रशासन ने बताया यात्री संख्या कम होते ही निर्णय लिया जाएगा। मां पूर्णागिरि मेला 27 फरवरी से शुरू हुआ।
तब श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की ओर से यात्री संख्या को देखते हुए छह मार्च से दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इसमें मेला स्पेशल कासगंज के लिए दोपहर 1:10 बजे और बरेली के लिए रात 9:30 बजे संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
रात में बरेली के लिए श्रद्धालुओं की संख्या कम होते ही पांच जून से मेला स्पेशल ट्रेन संचालन बंद कर दिया था लेकिन कासगंज के लिए जारी है। इस मामले में रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि अभी कासगंज से आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। यात्री कम होने पर निर्णय होगा।