फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The oath of national unity on Sardar Patel's birth anniversary

सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ

Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
The oath of national unity on Sardar Patel's birth anniversary
थल में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित दौड़ में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जिलास्तरीय अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्र की एकता को बनाए रखने की शपथ ली।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन रामलीला मैदान से किया गया। दौड़ को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देव सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पंत ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान पर विचार रखे। अपरान्ह चार बजे पुलिस के जवानों ने नगर में मार्च पास्ट निकाला। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बंदना, नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, गुरुकुलानंद कच्चाहारी बाबा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राम दत्त भट्ट, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डीडीहाट। विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में जीआईसी मैदान से दीनदयाल पार्क तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र की एकता को बनाए रखने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश, ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, देवी दत्त जोशी, हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़, गणेश राम आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट। सीआरसी समन्वयक रमेश राम टम्टा के नेतृत्व में जीआईसी से स्थानीय गेस्ट हाउस तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। इस दौरान गाइड लाइन पब्लिक स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली।

गणाईगंगोली। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सीडी सूंथा के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और गुरुजनों ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्राचार्य मुनेश कुमार, डॉ. अंशुल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष महिमा डोबाल, छात्रा उपाध्यक्ष शीला बोरा, महासचिव रमेश सूंठा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जगदीश जोशी आदि शामिल थे। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में प्रधानाचार्य अंजलि प्रसाद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रैली निकली।

नाचनी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिरगांव, चौड़ा, राजकीय हाइस्कूल गिरगांव के विद्यार्थियों ने एकता दौड़ में हिस्सा लिया। प्राथमिक स्कूल गिरगांव के मोहित ने पहला, चौड़ा के योगेश कुमार ने दूसरा, राजकीय हाइस्कूल गिरगांव के नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीआरसी समन्वयक गोविंद सिंह राणा, हीरा सिंह  मेहता, कुंदन कोरंगा ने विचार रखे। मनोज राणा, राधा धर्मशक्तू, प्रेमा देवी आदि शामिल थे।

कनालीछीला। जीआईसी मैदान से स्टेट बैंक तक राष्ट्रीय एकता दौड़ निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में केदार सिंह सामंत, प्रशांत पाटनी, महिमन कन्याल, राजेंद्र दिगारी, मनोज कन्याल, महिमन कन्याल शामिल थे।


थल। राष्ट्रीय एकता दौड़ में मल्लिकार्जुन विद्यालय के पंकज खोलिया ने पहला, योगेश मनोला ने दूसरा, भगवान कार्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देवराज सत्याल ने विजय रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी, सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल, सुनील सत्याल, नीरज जोशी, हरीश जोशी, कुंदन खाती आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed